Vistaar NEWS

MP News: 1.5 किलो एमडी ड्रग बरामद, अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा, कुख्यात अपराधी नंदू पाटीदार गिरफ्तार

Two accused arrested with MD drugs worth Rs 1.5 crore.

डेढ़ करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार.

MP News: मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला और भावगढ़ हत्या मामले में पैरोल से फरार नंदकिशोर उर्फ नंदू पाटीदार को 1.5 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था नंदू

पुलिस के मुताबिक आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू पाटीदार गंभीर आपराधिक मामलों में पहले से ही फरार चल रहा था. वह भावगढ़ हत्या कांड में सजायाफ्ता है और पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था. इसी दौरान वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था. सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर मंदसौर क्षेत्र में सक्रिय है. सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.5 किलो एमडी ड्रग बरामद की गई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन नेटवर्क के जरिए आगे पहुंचाया जाना था.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई को मंदसौर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया.

ये भी पढे़ं: MP News: भोपाल देहात SP पर गंभीर आरोप, ASI ने सीनियर अधिकारियों समेत मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजी

Exit mobile version