Chhindwara Vistaar Samman 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आपके अपने चैनल विस्तार न्यूज ने ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ का आयोजन किया. इसमें कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन भी शामिल हुए. इस मौके पर विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने बीजेपी विधायक दिनेश राय से राजनीति से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की.
‘कांग्रेस में दम नहीं कि हमको हरा पाए’
बातचीत के दौरान बीजेपी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. दिनेश राय ने कहा, ‘बीजेपी से पहले जनता ने कांग्रेस को बहुत समय दिया. अब असंभव है कि कांग्रेस लौटकर आए. बीजेपी लगातार रहेगी. बीजेपी तभी हारेगी, जब कमी रहेगी. लेकिन कांग्रेस में दम नहीं है कि हमको हरा पाए. कांग्रेस का कुछ पता ही नहीं चल रहा है, वो आपस में ही लड़ रहे हैं. पहले वो आपस में लड़ लें फिर हमारी पार्टी से लड़ने के लिए विचार करें. कांग्रेस को जनता ने बहुत समय दिया. लेकिन कांग्रेस जमीन स्तर पर कोई काम नहीं कर पाई. कांग्रेस कार्यकाल में कार्यकर्ताओं ने नेताओं की चमचागिरी की और नेताओं ने अपना ओहदा बढ़ाया. बीजेपी सबको एक साथ लेकर चलती है. अनुशासन के मामले में बीजेपी बहुत मजबूत पार्टी है.
Chhindwara Vistaar Samman 2026 | MLA दिनेश राय बोले "कांग्रेस में दम नहीं हमें हरा पाए"#ChhindwaraVistaarSamman2026 #DineshRai #Exclusive #interview #VistaarSpecial #VistaarNews @Dineshrai07 @gyanendrat1 pic.twitter.com/3fVjiOdzeI
— Vistaar News (@VistaarNews) February 7, 2026
‘मैं मंत्री बनने की चाह नहीं रखता हूं’
दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मेरे कुछ दोस्त जरूर कांग्रेस में हैं, लेकिन मैंने कांग्रेस की राजनीति कभी नहीं की. उन्होंने कहा, ‘1998 से मैं राजनीति कर रहा हूं, मैं शुरुआत से ही निर्दलीय रहा हूं. पिछले 10 सालों से मैं भाजपा में हूं. हां ये जरूर सही है कि मेरे दादा जी और बड़े भाई कांग्रेस में रहे हैं.’
वहीं मंत्री बनने के सवाल पर भी दिनेश राय ने जवाब दिया. दिनेश राय ने कहा, ‘मुझे मंत्री बनने की चाहत बिलकुल भी नहीं है. मैं मंत्री से ज्यादा काम करता हूं. मुझे मंत्री बनकर क्या मिलेगा. किसी भी नेता से आप मंत्री बनने के बारे में पूछेंगे तो वह बोलेगा नहीं. एक पार्षद की भी नगर पालिका अध्यक्ष बनने के साथ ही विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखता है. यहां तक की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा भी रखता है. लेकिन बोलता नहीं है.’
ये भी पढे़ं: Sheopur News: कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी, मादा चीता आशा ने पांच शावकों को दिया जन्म , CM मोहन यादव ने दी बधाई
