Vistaar NEWS

MP Board Result 2026: कब आएंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 7 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा

Symbolic Picture,

सांकेतिक तस्वीर.

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) की 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अब रिलेक्स मोड पर चले गए है. लेकिन साथ ही वे परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को भी एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे में सवाल ये है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कब आएगा?

16 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की साल 2026 की परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. इसमें 10वीं क्लास के 9 लाख और 12वीं क्लास में 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. 10वीं के एग्जाम 13 फरवरी से शुरु हुए थे, जबकि आखिरी परीक्षा 6 फरवरी को थी. वहीं 12वीं क्लास की बात करें तो 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक चली थी.

आंसर शीट की हो चुकी है जांच

बताया जा रहा है कि दोनों की क्लास(10वीं और 12वीं) की आंसर शीट की जांच हो चुकी है. अब नंबरों को चढ़ाने का काम किया जा रहा है. जल्द ही नंबरों की अपलोडिंग के बाद रिजल्ट जारी हो कर दिया जाएगा. वैसे अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 25 अप्रैल के बीच एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की संभावना है.

वेबसाइट क्रैश होने से बचने के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन

अधिकांश तौर पर देखा गया है कि जिस दिन बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी होते हैं, उस दिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो रिजल्ट के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए आप कुछ सामान्य स्टेप्स के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा जिस दिन रिजल्ट जारी होता है, उस दिन आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी मार्कशीट को देख सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामान्य स्टेप्स फॉलो करना होगा.

ये भी पढे़ं: ‘मुस्लिम पुरुष की दूसरी शादी द्विविवाह नहीं…’, MP हाई कोर्ट का फैसला

Exit mobile version