MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है. यह बजट मध्य प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट है. इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. जिसमें लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव रखा गया है.
वहीं बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि ये PM मोदी के सपने को साकार करने वाला बजट है. हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है. हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है.
बजट में महिलाओं को क्या मिला?
- 5700 महिला हॉस्टल शहरों में प्रस्तावित
- महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली योजनाएं
- लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
- लाडली बहना योजना में 1.25 लाख रजिस्ट्रेशन
- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान किया गया.
- 52.29 लाख बालिकाओं को लाभ मिला
- आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जा रहा है
- नारी स्वाभिमान एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट मिलेगा
- 700 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया.
बजट में महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस
— Vistaar News (@VistaarNews) February 18, 2026
◆लाडली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान#MPBudget2026 @CMMadhyaPradesh @JagdishDevdaBJP @BJP4MP @INCMP pic.twitter.com/N2Nho2ipaO
लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बजट में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है.
इस योजना के तहत अभी राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 1500 प्रति माह दे रही है. लाड़ली बहना योजना की फरवरी महीने की किस्त सरकार की तरफ से जारी हो चुकी है. ऐसे में बजट के लिए लाड़ली बहना योजना बड़ा ऐलान माना जा रहा है.
आंगनबाड़ी केंद्र को किया जा रहा विकसित
प्रदेश में 2 हजार 949 आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण और 31 हज़ार 425 आंगनबाड़ी भवनों में विद्युत व्यवस्था कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है. भारत सरकार से 24 हजार 662 सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों को विकसित किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है.
आठवीं तक के बच्चों को फ्री में मिलेगा दूध
इस बजट में “यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना” के अन्तर्गत कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को अतिरिक्त पोषण प्रदाय के उद्देश्य से टेट्रा पैक में दुग्ध देने की बात कही गई है. वर्ष 2026-27 में इस योजनान्तर्गत 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट वितरित किये जाने का लक्ष्य है.
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर ऐलान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनान्तर्गत, प्रारंभ से अब तक कुल 51 लाख 76 हज़ार हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में रुपये 210 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है. इस योजना के लिये रुपये 386 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है.
ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, बजट में हुआ ऐलान
आंगनबाड़ियों में 19 हज़ार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती
हमारी सरकार द्वारा श्रम शक्ति में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ाने और प्रदेश के नौनिहालों को पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ियों में 19 हज़ार से ज्यादा पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है. उज्ज्वला योजना अंतर्गत विगत 2 वर्ष में 6 करोड़ 28 लाख 23 हज़ार गैस सिलिन्डर रिफिल कर सहायता दी गई है.
वहीं नारी कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 में रुपये 1 लाख 27 हज़ार 555 करोड़ के प्रावधान प्रस्तावित हैं.
