Vistaar NEWS

MP News: रतलाम के बाद धार में EOW की रेड, सोसायटी प्रबंधक के घर पहुंचे अधिकारी

dhar_eow_raid

धार में EOW की रेड

MP News: मध्य प्रदेश में EOW की टीम ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया. EOW के अधिकारियों ने रतलाम और धार जिले में दबिश दी. धार में टीम ने सोसायटी प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के ठिकाने पर रेड मारी. इससे पहले एक टीम रतलाम में नगर निगम के पूर्व उपायुक्त विकास सोलंकी के ठिकाने पर भी पहुंची. नंदकिशोर सोलंकी और विकास सोलंकी पिता-पुत्र हैं. दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन लिया गया.

EOW की टीम ने धार में मारा छापा

EOW की टीम ने सेवा सहकारी संस्था मर्यादित, रिंगनोद, तहसील सरदारपुर जिला धार के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के ठिकानों पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे रेड मारी. यह एक्शन आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लिया गया.

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ो रुपए की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी. इसके बाद इंदौर EOW टीम द्वारा आरोपी सही पाए जाने पर धारा 7 (सी), 13(1) बी, 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज किया गया. प्रारंभिक तौर पर अरोपी की संपत्ति उसकी वैध आय से लगभग 240 प्रतिशत अधिक पाई जा रही है.

संपत्ति की जानकारी आई सामने

आरोपी नंदकिशोर और उसके परिजनों के नाम से संपत्तियों की जानकारी इस प्रकार है:-
पेट्रोल पम्प :

  1. भूमि सर्वे कमांक 3177/2/2, ग्राम रिंगनोद जिला धार पर निर्माणाधीन है.

भू-खण्ड :

  1. भू-खण्ड कमांक 37, आवासीय, त्रिमूर्ति नगर राजगढ़, दलपुरा राजगढ
  2. सर्वे क्रमांक 655/1/6 रकबा 0.006 हेक्टेयर दलपुरा राजगढ़
  3. भूखण्ड कमांक 79. आवासीय दलपुरा, राजगढ
  4. भूमि सर्वे क्रमांक 3177/1/1
  5. भूमि सर्वे क्रमांक 3177 ग्राम रिंगनोद जिला धार
  6. न्यू विजयनगर इंदौर 1800 वर्गफीट का प्लॉट
  7. राजगढ जिला धार में 600 वर्गफीट का प्लॉट, मकान :- (02)
  8. ग्राम रिंगनोद, तहसील सरदारपुर जिला धारा
  9. ग्लोबस टाउनशिप मकान नंबर 83 क्षेत्रफल 10,000/- वर्गफीट

वाहन :-

  1. 2 डीलक्स बसें अशोक लेलैण्ड 52 सीटर
  2. 1 चार पहिया वाहन
  3. 6 दो पहिया वाहन

ये भी पढ़ें- Ratlam: EOW की बड़ी कार्रवाई, सुबह 4 बजे निगम के पूर्व उपायुक्त के घर पर मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

दोनों स्थानों पर दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद आदि से संबंधित सर्च जारी है.

    Exit mobile version