Vistaar NEWS

MP News: शर्मसार हुआ इंदौर! दुष्कर्म के बाद देर रात नग्न हालत में सड़क पर घूमती रही महिला

mp news

कॉन्सेप्ट इमेज

MP News: इंदौर शहर से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे नग्न छोड़कर आरोपी फरार हो गया. घटना के बाद महिला देर रात नग्न हालत में सड़क पर घूमती नजर आई. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है.

दुष्कर्म के बाद सड़क पर घूमती रही महिला

मामला सदरबाजार थाना क्षेत्र का है. यहां सोमवार रात एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ हम्माल ने दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला नग्न हालत में सड़क पर निकल पड़ी. इस बात की जानकारी गश्त पर निकले SI को मिली तो उन्होंने महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया. यहां मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की.

अलसुबह मिली जानकारी

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सदर बाजार थाना TI तरुण सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार अलसुबह खबर मिली थी कि एक महिला को नग्न हालत में नीलकंठ कॉलोनी से ले जाकर 108 एंबुलेंस ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला मानसिक विक्षिप्त है और उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. महिला की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर जांच शुरू की गई.

ये भी पढ़ें- इस दिन मनाया जाएगा धनतरेस, राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम नीलकंठ कॉलोनी पहुंची और जांच की तो खुलासा हुआ कि रात करीब 3 बजे एक युवक महिला का हाथ पकड़कर कोई काली मस्जिद के पास ले जा रहा था. इसके बाद करीब 4 बजे महिला नग्न अवस्था में वापस लौटती दिखी. उसके पीछे एक साइकिल वाला चल रहा था. जांच के बाद मंगलवार शाम महिला का हाथ पकड़कर ले जाने वाले युवक साहिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-  कौन हैं MP की नन्हीं ब्लॉगर बिन्नू रानी? जिसके लिए CM मोहन यादव ने कहा- लाइक, फॉलो और शेयर करो

नशे में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सोमवार शाम उसने नशा किया था. रात में वह घूम रहा था. इस दौरान उसने महिला को देखा. इसके बाद उससे बातचीत की और साथ ले जाकर नीलकंठ कॉलोनी के बगीचे में दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद वह जाने लगा तो महिला भी नग्न हालत में उसके पीछे चलने लगी. TI भाटी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार मनोरोगी महिला हिंदू है और आरोपी सोनू भी हिंदू है.

Exit mobile version