Vistaar NEWS

MP News: BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबीयत खराब, एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, केंद्रीय मंत्री शिवराज मिलने पहुंचे

When the health of former Madhya Pradesh BJP President Prabhat Jha deteriorated, Union Minister Shivraj Singh Chauhan came to meet him.

मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने पहुंचे.

MP News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत खराब है. उन्हें पहले राजधानी भोपाल एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल हॉस्पिटल पहुंच कर प्रभात झा का कुशलक्षेम जाना. इसके बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का स्वास्थ्य का हाल जानने बंसल अस्पताल गए. इसी बीच अचानक जब स्थिति क्रिटिकल हुई तो तत्काल उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

प्रभात झा की तबीयत खराब होने की जानकारी तेजी से वायरल हुई

बता दें कि, सोशल मीडिया के दौर में किसी नेता और शख्सियत के जानकारी तेजी से वायरल होती है. ऐसा शनिवार को भी हुआ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा की तबीयत गंभीर होने का पता चलते ही लोग तेजी से उनके बारे में समाचार और जानकारी सर्च करने लगे। इसके चलते यह भी ट्रेंड में आ गया.

प्रभात झा के बेटे से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिल्ली में की फोन पर बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का हाल-चाल जाना. उनके पुत्र से फोन पर बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा पन्ना खजुराहो के प्रवास पर हैं. स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते प्रभात झा को दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्ष से मांग- विधानसभा की कार्रवाई पूरी LIVE दिखाई जाए, नहीं तो CM और वित्त मंत्री का भी भाषण ना दिखाएं

शुगर की पेशेंट है प्रभात झा, बीते वर्षों में लगातार स्वास्थ्य में गिरावट आ रही

दरअसल, कि शुगर के पेशेंट प्रभात झा बीते कुछ सालों से लगातार नरम-गरम स्वास्थ्य के कारण परेशान रहते हैं. इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

Exit mobile version