Vistaar NEWS

MP News: बेटी ही चाहता था पिता, तीसरा बेटा हुआ पैदा तो गला दबाकर मार डाला

MP News

आरोपी रामू

MP News: मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र बैतूल में एक शख्स ने अपने 12 दिन के नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पिता के 5 और 7 साल के दो बेटे हैं. पत्नी तीसरी बार जब गर्भवती हुई तो पति चाहता था कि बेटी पैदा हो. लेकिन बेटे ने जन्म ले लिया तो आरोपी को यह नागवार गुजरा और उसने अपने ही 12 दिन के नवजात बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी रामू हुई के बाजार वाला का रहने वाला है. जब विस्तार न्यूज ने कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार से बात की, तो पता चला कि कुछ दिन पहले बेटी की चाहत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर अपने ही 12 दिन के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर राजस्थान से नरसिंहपुर बुलाकर कर दी हत्या, हाथ-पैर बांधकर खाई में फेंका, जानें क्या है मामला

इसके बाद पत्नी ने पाडर थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी तरफ, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version