MP में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, दिग्विजय मैदान में नहीं, तीनों सीटों पर BJP की नजर, जानें कौन हो सकते हैं उम्मीदवार?

MP Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 21 जून 2026 को पूरा होने जा रहा है. इन तीनों सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी. इन चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है.
mp-rajya-sabha-election-2026-bjp-strategy-digvijaya-singh-not-contesting

जॉर्ज कुरियन, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी

BJP Eyes Three Seats: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 21 जून 2026 को पूरा होने जा रहा है. इन तीनों सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी. इन चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है.

दिग्विजय सिंह की जगह कौन?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद दावेदारी नहीं करेंगे. उनके इस बयान के बाद से पार्टी में हलचल तेज हो गई है. पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर चर्चा रही है लेकिन दबी जुबान में कांग्रेसी ही उनकी जगह किसी नए चेहरे की बात कह रहे हैं.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम भी चर्चा में रहा लेकिन उन्होंने खुद ही इस बात का खंडन किया. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मेरे अलावा कोई भी राज्यसभा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद जिम्मेदारी वाला होता है. काम के लिए 24 घंटे का समय कम पड़ता है.

इन चेहरों पर दाव लगा सकती है कांग्रेस

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का नाम सामने आ रहा है. ओबीसी वर्ग से आते हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं. संगठन में अच्छी खासी पकड़ भी है. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें मौका मिलेगा तो वे जरूर राज्यसभा जाएंगे. कांग्रेस के अंदर खाने की खबर है कि हाई कमान मीनाक्षी नटराजन को भी राज्यसभा भेजने की तैयारी में है और मध्य प्रदेश से ही मीनाक्षी नटराजन को भेजा जाएगा. चुनाव विशेषज्ञ इसके साथ ही अरुण यादव को भी उम्मीदवार मान रहे हैं.

तीनों सीटों पर बीजेपी की नजर

वर्तमान की बात करें तो तीन में से दो सीटें बीजेपी के पास हैं. पार्टी किन चेहरों को आगे करेगी इसके लिए अब तक एक भी नाम पर चर्चा नहीं हो रही है. मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं. इनमें से 8 बीजेपी और 3 कांग्रेस के पास हैं. 3 सीटों पर चुनाव होना है. चर्चा है कि बीजेपी तीनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार सकती है. इससे तीसरी सीट पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी दो सीटों पर आसानी से अपने उम्मीदवार जीता सकती है लेकिन तीसरे के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है.

ये भी पढ़ें: MP News: राज्यसभा की तीसरी सीट पर बीजेपी ने दिया ‘वॉकओवर’, कांग्रेस उम्मीदवार के मंथन के लिए दिग्विजय के घर पहुंचे जीतू पटवारी

चुनाव की प्रक्रिया पर एक नजर

  • 8 जून 2026 को नामांकन की आखिरी तारीख है.
  • 9 जून 2026 को उम्मीदवारों के फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी.
  • 11 जून 2026 को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है.
  • 18 जून 2026 को मतदान होगा और उसी शाम को मतगणना की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें