MP SIR: मध्य प्रदेश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी हो गई है. दावे और आपत्तियों को सुलझाने के बाद आज फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. प्रदेश भर से लगभग 42 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं. इसके साथ ही 1.69 लाख नए वोटर्स के लिए एप्लीकेशन मिली है. वहीं, राजधानी भोपाल से 2 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं.
आज साफ होगी तस्वीर
जिला चुनाव अधिकारी शनिवार को वोटर्स की लिस्ट जारी करेंगे. इस लिस्ट के जारी करने के बाद ये फाइनल हो जाएगा कि कितने वोटर्स का नाम काटा गया है. इससे साफ हो जाएगा कि हर विधानसभा क्षेत्र से कितने मतदाताओं के नाम जोड़े गए और कितने लोगों के नाम हटाए गए. इसके साथ ही चुनाव आयोग की ओर से की जारी एसआईआर की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
वोटर्स अपना नाम कैसे चेक करें?
- मतदाता अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं. इससे वोटर्स को पता चलेगा कि उनका लिस्ट में है या नहीं.
- वोटर्स को https://ceoelection.mp.gov.in/ पर विजिट करना होगा.
- होमपेज पर ‘SIR 2026: मतदाता सूची में नाम खोजे’ विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- ‘VOTER’S SERVICE PORTAL’ नाम से नई लिंक खुलेगी.
- यहां वोटर्स को पर्सनल डिटेल्स जैसे- राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम, पार्ट सीरियल नंबर, मतदाता का पूरा नाम (जो आखिरी SIR में दिया गया हो), उम्र, रिलेटिव टाइप और रिश्तेदार मतदाता का पूरा नाम भरना होगा.
- आखिरी में कैप्चा कोड भरकर SEARCH ऑप्शन पर क्लिक करते ही डिटेल्स दिखाई देने लगेगी.
ये भी पढ़ें: Ujjain: महाशिवरात्रि के बाद शिव-पार्वती विवाह का भव्य रिसेप्शन, तीन दिन चलेगा आयोजन
आखिरी SIR में नाम कैसे खोजें?
- ‘VOTER’S SERVICE PORTAL’ में नाम खोजने के लिए SEARCH IN LAST SIR E-ROLL पर क्लिक करना होगा.
- वोटर्स को अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे- राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम भरकर VIEW पर क्लिक करते ही डिटेल्स दिखने लगेगी.
