Vistaar NEWS

MP Board के नए आदेश से शिक्षकों में नाराजगी, गर्मियों की छुट्टियों में भी टीचर्स को जाना होगा स्कूल; बोर्ड एग्जाम मई-जून में होंगे

File Photo

File Photo

MP Board order for teachers: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल के आदेश के बाद से मध्य प्रदेश के सरकारी टीचर्स में काफी नाराजगी है. टीचर्स को हर साल गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मई-जून में 10वीं और 12वीं द्वितीय बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित की है. जिसके कारण सरकारी टीचर्स का शेड्यूल मई-जून में बिजी रहेगा.

7 मई से शुरू होंगे एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार 10वीं और 12वीं द्वितीय बोर्ड की परीक्षा 7 मई से आयोजित करने का आदेश दिया है. शेड्यूल के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 7 मई से शुरू होगी, जो कि 25 मई तक चलेंगी. वहीं 10वीं के एग्जाम भी 7 मई से शुरू होंगे, जो कि 19 मई तक चलेंगे.

वहीं 9वीं और 11वीं द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं 3 जून से 13 जून तक शेड्यूल की गई हैं. जबकि 5वीं और 8वीं के री एग्जाम मई में होने हैं.

शिक्षक संगठनों ने जताई आपत्ति

वहीं इसको लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई है. टीचर्स का कहना है कि बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी लगने के कारण मई और जून में मिलने वाली गर्मियों की छुट्टियां इस बार नहीं मिल पाएंगी.

बता दें कि इसके पहले के सालों में सरकारी टीचर्स को एक मई से लेकर 9 जून तक गर्मियों की छुट्टियां मिलती थीं. इस साल भी एक महीने की गर्मी की छुट्टी का ऐलान किया गया था. लेकिन अब एग्जाम और ट्रेनिंग के कारण ये खत्म हो गया है.

‘टीचर्स की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर असर पड़ेगा’

शिक्षक संगठनों ने पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है. शिक्षक संगठनों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के बीच ही परीक्षाएं और अन्य कार्यक्रम शेड्यूल किए जा रहे हैं. जिसके कारण शिक्षकों को छुट्टियां नहीं मिल पा रही हैं. ऐसे टीचर्स की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा. शिक्षक संगठनों ने कहा कि अगर फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Sagar News: चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल, जानें पूरा मामला

Exit mobile version