MP Weather: एमपी में नौतपा के बीच प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. सूरज की तपिश ने आम लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. मंगलवार (26 मई) को मध्य प्रदेश के 16 जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव पिछले कई दिनों से राज्य के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं. जहां एक ओर चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है, वहीं कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दो तरह के मौसम देखने को मिले.
- मंडला, मलाजखंड (बालाघाट), टीकमगढ़, दतिया और छतरपुर में लू चली.
- सीहोर और शहडोल में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बड़वानी, बुरहानपुर, रायसेन, शहडोल, उमरिया और कटनी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई.
- केसली में सबसे ज्यादा 8.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बेगमगंज में 7.8, उमरिया में 3.5 और सागर में 1 मिमी बारिश हुई.
- IMD के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.
खजुराहो में पारा 47.2 डिग्री पहुंचा
- एमपी का सबसे गर्म शहर खजुराहो रहा, यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
- नौगांव में 46.8 डिग्री, दतिया में 45.6 डिग्री, मंडला में 45.5 डिग्री और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
- प्रदेश के 16 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार रहा.
ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में हुआ हवाई हमला, लोगों को किया गया रेस्क्यू, युद्ध से निपटने हुआ मॉक ड्रिल
6 जिलों में लू का रेड अलर्ट
- एमपी में लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है.
- रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
- भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा, रायसेन, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, कटनी, अशोकनगर, राजगढ़, आगर, दतिया समेत 30 से ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया किया गया है.
- अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बौछार गिर सकती है.
