Vistaar NEWS

MP में पारा 47 डिग्री के पास पहुंचा, खजुराहो दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर; अगले 4 दिन और बढ़ेगी तपिश

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ोतरी का दौर जारी है. तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया है. सोमवार को खजुराहो 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा. यह अब तक के इतिहास में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. 18 जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन भी कोई राहत नहीं मिलेगी, जबकि तापमान में और वृद्धि देखी जा सकती है.

18 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार

खजुराहो के अलावा छतरपुर का नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार की बात करें तो 18 जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. इनमें छतरपुर, राजगढ़, रतलाम, खंडवा, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना, दमोह , सतना, सागर, गुना, रीवा, रायसेन, खरगोन, धार, टीकमगढ़ और मंडला जिले शामिल हैं. इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. अगले 4 दिन नौतपा जैसी गर्मी देखने को मिलेगी.

दिन के साथ ही रात में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है. डॉक्टर्स का कहना है जिस तरह से दिन में गर्मी हो रही है. दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के बाहर निकलने से बचें.

खजुराहो बना दुनिया तीसरा सबसे गर्म शहर

सोमवार को खजुराहो मध्य प्रदेश का ही नहीं बल्कि दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा. यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि रिकॉर्ड के मुताबिक 29 अप्रैल 1993 के बाद दूसरा सबसे गर्म दिन था. 1993 में खजुराहो में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था.

यूपी का बांदा 47.6 डिग्री के साथ पहले और सऊदी अरब का जेद्दा किंग अब्दुल अजीज हवाई अड्डा 47.3 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

MP के 5 जिलों का तापमान

10 जून के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना है. केरल में सामान्य रूप से मानसून एक जून को पहुंचता है. लेकिन इस बार 26 मई तक मानसून आएगा. वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 15 जून तक मानसून के आने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार 12 जून तक मानसून के पहुंचने से लोगों को राहत मिल सकती है.

ये भी पढे़ं: Indore: खेल-खेल में कार में जा छुपी मासूम, गेट बंद हुआ तो 2 घंटे तक तड़पती रही, दम घुटने से मौत

Exit mobile version