Vistaar NEWS

MP Weather Update: एमपी से ठंड की विदाई! मार्च में दिखेंगे सूरज के तेवर, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें आपके शहर का हाल

mp weather report maximum temperature may reach 40 degrees in March

सांकेतिक तस्वीर

MP Weather Update: फरवरी महीने के खत्म होने के साथ ही मध्य प्रदेश में गर्मी का अहसास होने लगा है. दिन के समय तेज गर्मी और रातें ठंडी हो रही हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मार्च की महीने में तपिश बढ़ेगी और सूरज के तेवर तीखे होंगे. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और उसके पार जा सकता है. इस महीने के दूसरे हफ्ते से लोगों को तेज धूप का सामना करना होगा. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगेंगी.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मंदसौर और पचमढ़ी सबसे ठंडे शहर रहे

मंदसौर और नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी एमपी के सबसे ठंडे शहर रहे. यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही इंदौर में 12.5 डिग्री, कटनी के करौंदी में 12.7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 13.2 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा. बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर सबसे ठंडा शहर रहा. उज्जैन में 14.5 डिग्री, भोपाल में 15.6 डिग्री, ग्वालियर में 17.7 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राज्य का सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: ‘किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे’, CM मोहन यादव 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में देंगे होली की सौगात

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

Exit mobile version