Vistaar NEWS

MP Weather Update: एमपी में फरवरी के महीने में गर्मी की दस्तक! रात में बढ़ रहा तापमान, जानिए आपके शहर का हाल

cg weather forecast today

मौसम समाचार

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है. अब दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सुबह के समय हल्की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने की वजह से भी पारे में उछाल देखने को मिला है.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में तापमान से 1.7 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा

नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. छतरपुर के खजुराहो में 8.6 डिग्री, मंदसौर में 9.7 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10 डिग्री और रीवा में मिनिमम टेम्प्रेचर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

एमपी के बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ग्वालियर और जबलपुर में निम्नतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं, इंदौर में 15.9 डिग्री और उज्जैन में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

ये हैं एमपी के 5 सबसे गर्म शहर

मध्य प्रदेश का अधिकतम तापमान निमाड़ के खरगोन में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले कई दिनों से निमाड़ अंचल राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है. एमपी के 5 सबसे गर्म शहरों की बात करें तो खरगोन के अलावा खंडवा (32.5 डिग्री), मंडला (32 डिग्री), उज्जैन (31 डिग्री) और धार (30.9 डिग्री) रहे.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल में 11वीं की छात्रा से चार गाड़ियों में रेप, वीडियो बनाकर वसूले 40 हजार, दो आरोपी गिरफ्तार

अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?

Exit mobile version