Vistaar NEWS

नौतपा में आंधी-तूफान का दौर, MP में 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिली निजात; 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

Due to heavy rain and storm in Seoni, the tin shed of a shop was blown away.

सिवनी में तेज बारिश और आंधी के कारण दुकान की टीनशेड उड़ गई.

MP Weather Rain Storm Alert: मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच आंधी बारिश का दौर जारी है. शनिवार को लगभग आधे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ ओले देखे गए. जिन जिलों में बारिश नहीं भी हुई, वहां बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट हुई है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. अधिकतर जिलों में सुबह-शाम का मौसम बहुत सुहावना हो गया है. राजधानी भोपाल में सुबह से ही बूंदाबांदी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने रविवार को 42 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 8 जिलों में गरिज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

10 डिग्री से ज्यादा लुढ़का पारा

नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी की संभावना रहती है. मध्य प्रदेश में नौतपा के शुरुआती 5 दिन प्री मानसून गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए. इस दौरान हीटवेव के कारण दिन में लोगों का घर निकलना दूभर कर दिया. लेकिन आधा नौतपा बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया. प्रदेश में एक हफ्ते से भी ज्यादा दिनों तक सबसे गर्म रहने वाले नौगांव और खजुराहो का तापमान 10 डिग्री से भी ज्यादा लुढ़क गया. दोनों जगहों पर तापमान 47 डिग्री के पास रहा. लेकिन शनिवार को खजुराहो का तापमान 36.4 डिग्री और नौगांव का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओले का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 90 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में रविवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 8 जिलों देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

मानसून में डिले, सूखे का खतरा मंडराया

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून के देर से पहुंचने की संभावना है. मई का पूरा महीना बीतने को है, लेकिन अभी तक केरल में मानसून नहीं पहुंचा है. अनुमान के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून केरल के तटों पर पहुंचेगा, वहीं 20 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है.

प्रशांत महासागर में इस बार जनवरी से अब तक एक प्रतिशत से ज्यादा तापमान बढ़ा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो ये सदी में पहली बार हुआ है. अलनीनो इफेक्ट के कारण मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 90 प्रतिशत से कम बारिश की आशंका है. ऐसे में अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही होती है तो इस बार किसानों के सामने सूखे का खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढे़ं: MP में इस बार कमजोर मानसून! 47 जिलों में कम हो सकती है बारिश, अलनीनो इफेक्ट से खेती पर संकट मंडराया

Exit mobile version