Vistaar NEWS

MP में आसमान से आग बरस रही! खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी; 25 से शुरू होगा नौतपा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. आसमान से मानो आग बरस रही हो. छतरपुर का खजुरहा और नौगांव एक बार फिर प्रदेश के सबसे गर्म इलाके रहे. यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नौतपा अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश भट्ठी की तरह तप रहा है. राजधानी भोपाल के अस्पतालों में डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 21 जिलों में औरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 25 मई से नौतपा शुरू होगा. ऐसे में अगले 10 दिन लोगों के लिए और भारी होने वाले हैं.

इन जिलों में 46 डिग्री से ज्यादा रह सकता है तापमान

मौसम विभाग ने 5 जिलों में तीव्र लू का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल हैं. इन जिलों में तापमान 46 डिग्री या फिर इससे भी ज्यादा पहुंच सकता है. जबकि ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड, गुना, अशोकनगर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली समेत कुल 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.


वहीं राजधानी भोपाल के अलावा, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लू के तेज थपेड़े परेशानी और बढ़ाएंगे.

एक हफ्ते से खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

छतरपुर में खजुराहो, नौगांव और रतलाम जिला प्रदेश में एक हफ्ते से सबसे गर्म बने हुए हैं. गुरुवार की बात करें तो खजुराहो और नौगांव दोनों जगहों पर तामपान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया. नौगांव प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म इलाका था.

15 मई से 20 मई तक नौगांव का तापमान

अधिकतम न्यूनतम

MP के 5 बड़े शहरों का तापमान

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तापमान पीक रहता है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. भीषण गर्मी के कारण राजधानी भोपाल के अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. सुबह 10 बजे के पहले ही तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच रहा है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह है. अगर बच्चे खाना नहीं खा रहे, उल्टी-दस्त की शिकायत है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं.

अगले 10 दिन और भारी रहने वाले हैं

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से नौतपा शुरू होगा. लेकिन प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही तपा देने वाली गर्मी पड़ रही है. 44 डिग्री के तापमान में भी लोगों को 46 डिग्री तापमान का एहसास हो रहा है. 25 मई के बाद नौतपा शुरू होते ही तापमान वृद्धि के साथ ही हीट वेव भी बढ़ेगी. अनुमान के मुताबिक नौतपा 25 मई से 2 जून के बीच रहेगा. ऐसे में आने वाले दिन गर्मी और विकराल रूप ले सकती है.

ये भी पढ़ें: MP News: सीहोर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक महीने में 40 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

Exit mobile version