Vistaar NEWS

MP Weather: MP के 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन में गर्मी का कहर, जानें आज का मौसम

Weather Update

मौसम

MP Weather: बीते दिनों से मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मई महीने में जहां तेज गर्मी पड़नी चाहिए वहीं प्रदेश में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम केंद्र भोपाल की तरफ से एमपी के 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 6 में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओले गिर सकते है. दूसरी तरफ भोपाल, रायसेन, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में आंधी-बारिश की संभावना है.

आंधी-तूफान का कहर

पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य के 35 से अधिक जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश दर्ज की गई है. मौसम में आए इस बेमौसम बदलाव ने रोजमर्रा के जीवन और कृषि गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसके चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. बालाघाट में तो मौसम इतना खराब हो गया कि भारी तूफान के चलते कई पेड़ गिर गए. यहां तक की एक दीवार गिरने से एक महिला की मौत तक हो गई. शिवपुरी में भी भारी तूफान के चलते कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए और पेड़ उखड़ गए.

ये भी पढे़ं: MP News: मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार, मुंडन के कार्यक्रम में कई लोगों ने किया था सामूहिक भोजन

Exit mobile version