Madhya Pradesh Weather Report Today: एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में खूब गिरेगा पानी, जानें ताजा मौसम अपडेट

MP Rising Heatwave Alert: बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब प्रदेश में गर्मी का दौर हुआ हो गया है हालांकि कुछ शहरों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Madhya Pradesh Weather Today

मध्य प्रदेश मौसम

MP Rising Heatwave Alert: बीते दिनों मध्य प्रदेश के कई शहरों में रिमझिम बारिश का दौरा जारी रहा है. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली लेकिन अब एक बार फिर से प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कुछ जिलो में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. आइए जानते है कि आज का मौसम कैसा रहेगा.

सबसे अधिक तापमान

शुक्रवार को जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं खंडवा में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया. तापमान नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, रतलाम में 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री, शाजापुर, दमोह और सागर में 40.2 डिग्री, और श्योपुर में 40 डिग्री रहा.

आज इन शहरों बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में बारिश का अलर्ट है. वहीं कई जगह तेज-तेज आंधी चल सकती है.

इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और सिंगरौली में गर्मी का असर बरकरार रहेगा. लू चलने की भी संभावना बताई जा रही है.

ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे

ज़रूर पढ़ें