MP Weather Forecast Today: खजुराहो-नौगांव में 45 के पार पारा, भट्टी से तप रहे एमपी के ये शहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
एमपी मौसम अपडेट
MP weather update Today: इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. राज्य के कई शहर भट्टी की तरह तप रहे है. दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल है. बात सोमवार की करें तो टूरिस्ट स्पॉट विश्व धरोधर खजुराहों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ये पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है. छतरपुर जिले के ही नौगांव शहर का तापमान 45.6 रहा. ये राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा.
इन शहरों में चढ़ा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 44.8 डिग्री, दतिया में 44.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, रीवा, सीधी-सतना में 44.4 डिग्री, मुरैना, शाजापुर, दमोह, रतलाम, मंडला, गुना और रायसेन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
लू का अलर्ट जारी
मंगलवार को जिन जिलों में लू का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं. वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि राहत की खबर ये है कि मौसम विभाग ने आज मंगलवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
बारिश की वजह से सुहाना हुआ मौसम
बता दें कि सोमवार शाम को सागर और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में हुई हल्की बारिश ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 28 अप्रैल से लू का असर कम होने लगेगा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ेंः ‘बिना शादी के साथ रहे, बच्चा पैदा किया तो फिर रेप कैसे?’, लिव-इन रिलेशनशिप पर SC की टिप्पणी