MP Weather Update: एमपी में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, ओले गिरने के भी आसार, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है. मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई. कुछ जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे तापमान कम हुआ. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
mp weather forecast today

बारिश (फाइल इमेज)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली. मंगलवार को धार, बड़वानी, झाबुआ और ग्वालियर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई जबकि डिंडौरी में ओले गिरे. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है.

इन जिलों में ओले गिरने के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान खंडवा, खरगोन, दतिया, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है.

यहां आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, मैहर, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें- MP IPS Transfer: फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, 11 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर; जानिए किसे कहां मिली तैनाती

वहीं हरदा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, शाजापुर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है. आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है.

ज़रूर पढ़ें