क्या है ‘मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना’? एमपी के गांवों में दिखेगा शहरों जैसा नजारा, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mukhyamantri Vrindavan Gram Yojana: सरकार चाहती है कि गांवों का विकास शहरों की तरह हो ताकि ग्रामीणों को सभी जरूरी सुविधाएं अपने घर के पास ही मिल सकें. इस योजना का मुख्य लक्ष्य खेती, पशुपालन और रोजगार को आपस में जोड़ना है.
Mukhyamantri Vrindavan Gram Yojana

मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना

Mukhyamantri Vrindavan Gram Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में गांवों को सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जिससे ग्रामीण विकास के साथ-साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्राम आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे. इसके लिए मोहन सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना’ शुरू की है. इस योजना का मकसद प्रदेश के गांवों को शहरों जैसा संपन्न बनाना और ग्रामीणों को खुशहाल रखना है. आइए विस्तार से जानते हैं मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के बारे में.

योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सरकार चाहती है कि गांवों का विकास शहरों की तरह हो ताकि ग्रामीणों को सभी जरूरी सुविधाएं अपने घर के पास ही मिल सकें. इस योजना का मुख्य लक्ष्य खेती, पशुपालन और रोजगार को आपस में जोड़ना है, जिससे गांवों का कायाकल्प हो सके और लोगों को काम की तलाश में बाहर न जाना पड़े.

सीएम वृंदावन ग्राम योजना की शुरुआत कब हुई थी?

इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2025 को किया गया था. इसके लिए हर जिले या विधानसभा क्षेत्र से उन गांवों को चुना जाएगा जहां की आबादी 2000 से अधिक है और जहां कम से कम 500 गायें या अन्य पशु मौजूद हैं. इन खास गांवों को ‘वृंदावन ग्राम’ का नाम देकर बेहतर बनाया जाएगा.

खेती-ऊर्जा और पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा

इन गांवों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है. यहां मुख्य रूप से खेती, ऊर्जा और पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि गांव अपनी जरूरतों के लिए खुद सक्षम बन सकें और वहां के निवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो.

रोजगार का नया अवसर मिलेगा

गांव के लोगों की कमाई बढ़ाने के लिए डेयरी और गायों के पालन पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही गांवों में पर्यटन, स्थानीय हस्तशिल्प और कला केंद्रों को विकसित किया जा रहा है. खेती और जंगल से मिलने वाली चीजों पर आधारित छोटे उद्योग लगाकर रोजगार के नए मौके भी पैदा किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-PM Kisan 23rd Installment: इंतजार हुआ खत्म! पीएम किसान की 23वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा पैसा

मिलेगी ये खास सुविधाएं

सुविधाओं के मामले में इन गांवों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए गाड़ियां लगाई जा रही हैं. पानी बचाने के लिए ‘ग्रे वॉटर मैनेजमेंट’ और सुरक्षित खेती के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाया जा रहा है. साथ ही गांवों के पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को संवारकर वहां की पुरानी पहचान को भी बनाए रखना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है.

ज़रूर पढ़ें