Vistaar NEWS

PM Modi MP Visit: मातृशक्ति को प्रणाम से लेकर वंदेमातरम तक… PM मोदी ने भोपाल में नारी शक्ति को दी उड़ान

pm_modi

भोपाल में PM मोदी

PM Modi In Bhopal: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल दौरे पर पहुंचे. वह जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए. PM मोदी ने 1300 करोड़ रुपए के कार्य की आधारशिला रखी. उन्होंने प्रदेशवासियों को इंदौर मेट्रो के साथ-साथ सतना और दतिया एयरपोर्ट की सौगात दी. साथ ही रानी अहिल्याबाई के सम्मान में 300 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया.

PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल में करीब 300 मीटर का रोड शो किया. इस दौरान तिरंगे के रंग में रंगी महिलाओं ने PM मोदी का अभिवादन किया. रोड शो के दौरान PM मोदी के साथ CM डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया.

PM मोदी ने देखी प्रदर्शनी

PM मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर देवी अहिल्याबाई होलकर को लेकर लगी प्रदर्शनी देखी. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और CM डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे. PM मोदी ने प्रदर्शनी के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई गोंड पेंटिंग और हैंडलूम समेत कई चीजों को देखा. साथ ही बुनकरों और ड्रोन दीदी से बात भी की.

मराठी पगड़ी पहनाकर PM मोदी का सम्मान

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मराठा होलकर राजवंश की प्रतीक पेशवा टोपी पहनाकर सम्मान किया गया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को महेश्वरी शॉल भी भेंट की गई.

MP को दी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने इंदौर मेट्रो औक सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ किया. साथ ही अटल सुशासन भवन की आधारशिला रखी.

रुचि तिवारी

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘सिंदूर, यह हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है. रामभक्ति में रंगे सिंदूर को ही धारण किए हैं. शक्ति पूजा में सिंदूर का अर्पण करते हैं. यही सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक बना है. पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया. उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया. आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है. यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है. ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. पाकिस्तान की सेना जहां तक सोचा भी नहीं था वहां तक हमारी सेना आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. सैंकड़ों किलोमीटर घुरकर मिट्टी में मिला दिया है. ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवादियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा. अब घर में घुसकर मारेंगे. जो आतंकियों की मदद करेगा, उसे भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ‘

‘अब भारत का एक एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है अगर तुम गोली चलाओगे तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है. हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा योगदान रहा है. बॉर्डर पर बीएसएफ की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थीं. उन्होंने सीमा पर होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया. कमांड-कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मन की पोस्ट को ध्वस्त करने तक बीएसएफ की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है. आज दुनिया राष्ट्ररक्षा में भारत की बेटियों का शौर्य देख रही है.’

रुचि तिवारी

PM Modi: ‘बीते 11 सालों में हमारी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए काम किया है. हमारी सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते खुलवाए. इन्हीं खातों में योजनाओं का पैसा सीधे पहुंच रहा है. इससे वे कुछ ना कुछ काम कर रही हैं. ‘

‘हमने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने ता संकल्प लिया है. सरकार ने बीमा सखियां बनाने का काम भी शुरू किया है. आधुनिक टेक्नोलॉजी में भी महिलाएं आगे आकर नेतृत्व दें. हमने ड्रोन दीदी बनाने का काम किया है. साइंस और मैथ पढ़ने वाली बेटियों की संख्या बढ़ रही हैं. चंद्रयान 3 मिशन में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं. देश के 45% स्टार्टअप में कोई ना कोई महिला डायरेक्टर महिला है. यह संख्या बढ़ रही है. ‘

‘बीते एक दशक में महिलाओं के लिए कदम उठाए गए हैं. हमारी सरकार में पूर्णकालिक रक्षामंत्री और वित्त मंत्री बनीं. पंचायत से संसद तक महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. इस बार 75 सांसद महिलाएं हैं. सालों तक महिला आरक्षण को रोका गया लेकिन हमारी सरकार ने इसे पास किया.’

रुचि तिवारी

PM Modi Live: ‘हमारी सरकार ‘विमेन लेड डेवलेपमेंट’ को विकास की धुरी बना रही है. सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं हैं. गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाएं हैं. इनमें से ज्यादातर घर महिलाओं के लिए बने हैं. इनमें से ज्यादातर महिलाएं ऐसी हैं, जिनके नाम पहली बार कोई संपत्ति दर्ज हुई है.’

‘आज सरकार हर घर तक नल से जल पहुंचा रही है, ताकि हमारी माताओं बहनों को दिक्कत ना हो. बेटियां अपनी पढ़ाई में ध्यान दे सकें. करोड़ों बहनों के पास पहले बिजली, एलपीजी गैस और टॉयलेट जैसी सुविधाएं नहीं थीं. यह सिर्फ सुविधाएं नहीं हैं, यह माताओं बहनों के सम्मान का एक हमारी सरकार की ओर से एक प्रयास है.’

‘पहले माताएं अपनी बीमारियां छुपाने पर मजबूर थीं. गर्भावस्था के दौरान अस्पताल जाने से बचती थीं. उन्हें लगता था कि इससे परिवार पर बोझ पड़ेगा. आयुष्मान भारत योजना ने उनकी इस चिंता को खत्म किया है. अब वो भी अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकती हैं.’

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें को हमारे देश में कुछ लोगों को सेक्युलिज्म खतरे में लगता है. उनको लगता है यह हमारे धर्म के खिलाफ है. देवी अहिल्या जी ने मातृ शक्ति के गौरव के लिए उस समय में बेटियों की शादी के विषय में सोचती थीं. उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी लेकिन उनको पता था कि बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए. देवी अहिल्या जी ने महिलाओं के संपत्ति में अधिकार के लिए, जिन स्त्रियों के पति की मृत्यु हो गई हो वो दोबारा शादी कर सकें, उस समय यह बातें करना भी बहुत मुश्किल होता था. लेकिन देवी अहिल्याबाई इन समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया. उन्होंने मालवा की सेना में महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी भी बनायी थीं.

पश्चिम के देश हमें कोसते रहते हैं. 250-300 साल पहले देश में सेना में महिलाओं के होना, महिला सुरक्षा के लिए उन्होंने गावों में नारी सुरक्षा टोलियां भी बनाने का काम किया था. देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान का प्रतीक हैं. मैं समाज में परिवर्तन लाने वाले देवी अहिल्या जी को नमन करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि हम पर अपना आशीर्वाद बरसाएं. उनका एक कथन है, उसका भाव यह है कि जो कुछ भी हमें मिला है वो जनता द्वारा मिला ऋण है, जिसे में लौटाना है. हमारी सरकार देवी अहिल्याबाई के इन्हीं आदर्श पर चल रही है.’

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘देवी अहिल्या जी ने 250-300 साल पहले हमें यह काम बताया था. किसानों की आय बढ़ाने के लिए मसालों और कपास खेती को प्रोत्साहित किया. आज 250-300 साल बाद भी क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है. हम सिर्फ धान-गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते. उन्होंने आदिवासी समाज के लिए, घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनायी. मेरा सौभाग्य है कि देश की एक आदिवासी बेटी जो आज भारत के राष्ट्रपति पद पर विराजमान है, उनके मार्ददर्शन में आदिवासी समाज की सेवा का अवसर मिला है.’

‘देवी अहिल्याबाई ने माहेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए. बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या जी हुनर की पारखी थीं. वो गुजरात के जूनागढ़ से कुछ परिवारों को महेश्वर लायीं. उन्हें साथ जोड़कर महेश्वरी साड़ी का काम आगे बढ़ाया. जो आज भी अनेक परिवारों का गहना बन गया है. इससे हमारे बुनकरों को बहुत फायदा हुआ.’

रुचि तिवारी

PM Modi Live: ‘उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बना ने के लिए काम किया. देवी अहिल्या बाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं. जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों पर हमले हो रहे थे तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया. मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है. आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी वहां मिलेगी. माता अहिल्याबाई ने गवर्नेंस का ऐसा मॉडल अपनाया जिसमें गरीबों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई. रोजगार के लिए उन्होंने कई योजनाओं को अपनाया. कृषि को बढ़ाना देने के लिए छोटी छोटी नहरों का जाल बिछाया. जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कितने ही तालाब बनवाएं.’

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: महिला सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- देवी अहिल्याबाई ने बेटियों की शादी की उम्र के बारे में सोचा

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘साथियों लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, यह नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमढ़ पड़ता है. उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं, जब इच्छाशक्ति होती है, दृड़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है.’

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं. जब देश के तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीढ़ा उठाया था. ‘

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली पीढ़ियां उसकी चर्चा करें यह कहना आसान है, लेकिन करना है. लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना.’

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘आज पवित्र अवसर पर विकास के इन कार्यों के लिए सभी मध्य प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं. लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनकर श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है. ‘

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: ‘140 भारतीयों के लिए यह अवसर प्रेरणा का है. शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है. आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता है. आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है. दतिया और सतना भी हवाई सेवा से जुड़ गए हैं. ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे. ‘

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: मातृशक्ति को प्रणाम, मैं आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने अटल सुशासन भवन की आधारशिला रखी 

रुचि तिवारी

PM मोदी की इंदौर को बड़ी सौगात, इंदौर में प्रदेश की पहली मेट्रो का किया शुभारंभ

रुचि तिवारी

दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ, मिलेगी उभरते हुए टूरिज्म के रूप में पहचान

रुचि तिवारी

PM मोदी ने किया दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ

रुचि तिवारी

सतना एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया वर्चुअली शुभारंभ, 1 जून से शुरू होंगी उड़ानें

रुचि तिवारी

PM मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ

रुचि तिवारी

PM मोदी ने जारी किया देवी अहिल्याबाई की तस्वीर वाला 300 रुपए का सिक्का और डाक टिकट

रुचि तिवारी

PM मोदी ने बस्तर की जयमति कश्यप को किया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित

विनय कुशवाहा

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है. सिंदूर की रक्षा करते हुए आतंकियों को घर में घुसकर मारा- सीएम

रुचि तिवारी

आपका नेतृत्व भारत को दुनिया में नंबर वन बनाएगा, आपका अभिनंदन: CM मोहन यादव ने किया PM मोदी का स्वागत

विनय कुशवाहा

देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन, उनका जीवन नारी सशक्तिकरण की मिसाल है- सीएम

विनय कुशवाहा

सीएम मोहन यादव मंच से संबोधित कर रहे हैं.

विनय कुशवाहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मराठा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया

विनय कुशवाहा

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को देवी अहिल्याबाई की तस्वीर वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया.

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के मंच पर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, हाथ में तिरंगा लिए आए नजर

विनय कुशवाहा

पीएम मोदी ने अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

रुचि तिवारी

PM मोदी ने देखी प्रदर्शनी

PM मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर देवी अहिल्याबाई होलकर को लेकर लगी प्रदर्शनी देखी. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और CM डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे. PM मोदी ने प्रदर्शनी के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई गोंड पेंटिंग और हैंडलूम समेत कई चीजों को देखा. साथ ही बुनकरों और ड्रोन दीदी से बात भी की.

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने महिला बुनकरों और ड्रोन दीदी से बात की

विनय कुशवाहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनकाल से जुड़ी प्रदर्शन का अवलोकन कर रहे हैं. राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव मौजूद हैं.

विनय कुशवाहा

भोपाल: जंबूरी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के मंच पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री राधा सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मंत्री संपत्तियां उइके और सांसद आलोक शर्मा मौजूद

रुचि तिवारी

PM Modi LIVE: PM नरेंद्र मोदी पहुंचे जंबूरी मैदान कार्यक्रम स्थल

रोड शो के दौरान महिलाएं कर रही पीएम का अभिवादन

सभी महिलाएं तिरंगे के रंग में रंगी

Kamal Tiwari

भोपाल में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं जंबूरी मैदान पहुंची हुई हैं.

Kamal Tiwari

पीएम मोदी जंबूरी मैदान में महिलाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज एमपी को इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे.

रुचि तिवारी

PM Modi MP Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जंबूरी मैदान, लोक नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

रुचि तिवारी

PM Modi MP Visit LIVE: जंबूरी मैदान में PM मोदी का भव्य स्वागत

विनय कुशवाहा

भोपाल: जंबूरी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

रुचि तिवारी

“महारानी अहिल्याबाई के माध्यम से हम महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को पूरा करना चाहते हैं…”- मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव


रुचि तिवारी

विकास की सौगात लिए राजधानी आ रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

विनय कुशवाहा

पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं.

विनय कुशवाहा

मध्य प्रदेश ‘विरासत भी विकास भी’ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

विनय कुशवाहा

कुछ देर में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

विनय कुशवाहा

दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी. करीब सुबह 10.45 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

विनय कुशवाहा

भोपाल: जंबूरी मैदान के कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग वेशभूषा में पहुंच रहे लोग, तिरंगे के साथ पहुंचीं महिलाएं.

विनय कुशवाहा

सीएम मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर बधाई दी.

विनय कुशवाहा

पीएम नरेंद्र मोदी अटल ग्राम सुशासन भवन के लिए आज राशि जारी करेंगे. प्रदेश भर के 1,271 भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे. इससे पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा मिलेगा.

विनय कुशवाहा

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. 1520 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इंदौर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे. 5.9 किमी के हिस्से में देवी अहिल्याबाई स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 के बीच मेट्रो ट्रेन चलेगी.

विनय कुशवाहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सतना और दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे.

Exit mobile version