Vistaar NEWS

MP News: 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम के पेपर लीक को लेकर पुलिस की एडवाइजरी; कहा- सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स से सावधान रहें

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश में आज से बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं. इस बीच भोपाल पुलिस ने पेपर लीक को लेकर एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी स्टूडेंट्स और अभिभावकों के लिए जारी की गई है. इस एडवाइजरी में पुलिस ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लीक पेपर और फर्जी प्रश्नपत्रों से सावधान रहने के लिए कहा है. पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि फर्जी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और अन्य माध्यमों पर फैलाए जा रहे हैं.

‘छात्रों और अभिभावकों से धोखाधड़ी की जाती है’

एडवाइजरी में साफ तौर पर लिखा गया है कि इनसे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और कई बार आर्थिक धोखाधड़ी भी की जाती है. इसके लिए पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों के लिए चेतावनी भी जारी की है. पुलिस ने एडवाइजरी में इन चीजों से सावधान रहने के लिए कहा है.

कई फर्जी प्रश्नपत्र वायरल हुए

बता दें कि भोपाल सहित मध्य प्रदेश में बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले छात्रों के बीच टेलीग्राम समेत कई सोशल साइट पर पर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल हो रहे हैं, इन प्रश्न पत्रों को देखकर छात्र भ्रमित हो रहे. छात्रों के साथ ही उनके अभिभावको में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

ये भी पढे़ं: MP News: सागर में 155 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर, भीषण ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Exit mobile version