MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का एक शराब तस्कर, जिसपर 14 केस दर्ज हैं. पुलिस अभी तक उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है. इसलिए पुलिस ने अपराधी पर इनाम घोषित किया है. अब आप सोचेंगे जब शातिर अपराधी को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है तो उस पर बड़ा इनाम रखा होगा. लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए जो इनाम रखा है, उसकी धनराशि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने फरार शराब तस्कर धनराज पर एक रुपये का इनाम घोषित किया है.
थार से बरामद हुई शराब
पूरा मामला 9 जनवरी 2026 का है. नरसिंहपुर की करेली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थार गाड़ी से शराब तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने लगा. हालांकि आरोपी ज्यादा दूर तक भाग नहीं सके और पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया. इस दौरान गाडी़ से 44 पेटी शारब बरामद की, साथ ही आरोपी सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान मास्टरमाइंड धनराज लोधी भागने में कामयाब रहा. काफी कोशिश करने के बाद भी पुलिस आरोपी धनराज लोधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी.
सोची समझी रणनीति के तहत एक रुपये इनाम रखा
पुलिस ने फरार बदमाश धनराज लोधी पर एक रुपये इनाम रखा है. एक रुपये इनाम रखने के पीछे पुलिस की सोची समझी रणनीति है. दरअसल का माना है कि एक रुपये इनाम रखने से लोगों का ध्यान आकर्षित होगा. इससे आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी.
सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा
पुलिस का कहना है कि बदमाश धनराज की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा. धनराज पर कुल 14 मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट से लेकर शराब तस्करी तक के केस शामिल हैं. कई इलाकों में चल रहे शराब तस्करी के धंधे का वह मुख्य सरगना है.
ये भी पढे़ं: MP News: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी महिला, खुद को मधुमक्खियों के हवाले किया, मासूमों की जान बचाने के बाद तोड़ा दम
