Vistaar NEWS

MP News: MBBS छात्रा की मौत का मामला, परिजनों और स्टूडेंट्स ने किया थाने का घेराव; पिता बोले- बेटी की हत्या हुई

Angry students surrounded the police station in connection with the death of an MBBS student.

MBBS छात्रा की मौत के मामले में गुस्साए स्टूडेंट्स ने थाने का घेराव किया.

MP News: गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा की मौत के मामले में आज कोहेफिजा थाने का घेराव किया गया. छात्रा रोशनी के पिता समेत बड़ी संख्या में परिजन और मेडिकल के छात्र हाथों में मृतका रोशनी की तस्वीर लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए. मृतका के पिता की मांग है कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जाए. पीजी मालिक और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किया जाए. धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एसिड या जहर पीने से छात्रा की मौत हुई इस बात का कोई सबूत नहीं है. अगर छात्रा की जहर पीने से मौत होती, तो डेड बॉडी में निशान नजर आते. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिखा.

200 की संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया

धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि यह कोई सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है. मृतक छात्र की तस्वीर लेकर लगभग 200 से 300 की संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया. लड़की के परिजन काफी आक्रोशित हैं और उनका कहना है कि इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज होना चाहिए. इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है. पहले ही पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. आक्रोशित परिजनो को शक है कि किसी ने एमबीबीएस छात्रा की हत्या की है, जिसके बाद गुस्से में आकर छात्र के परिवार वालों ने थाने का घेराव कर दिया.

शुरुआती जांच में सुसाइड की बात सामने आई थी

बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि छात्रा ने पढ़ाई के तनाव में आकर सुसाइड किया था. छात्र क्लास पीजी में बाथरूम में मिली थी. हालांकि पीजी प्रबंधन और गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन के मुताबिक छात्रा पढ़ाई की वजह से ही तनाव में थी. लेकिन परिवार इस बात से इनकार कर रहा है. मौत से पहले ही छात्रा एक हफ्ते घर में रहकर भोपाल वापस आई गई थी. गांधी मेडिकल कॉलेज में रोशनी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्र थी.

10 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव

प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने थाना प्रभारी से बात करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित मौके पर पहुंच गई हैं और प्रदर्शनकारियों से की. बता दें कि 10 फरवरी को गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की फस्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश का शव हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मिला था. इस मामले में कहा जा रहा था कि छात्रा ने एसिड पी लिया था.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले में बेहद धीमी जांच कर रही है. जहां बॉडी मिली, उस स्थान को भी सील नहीं किया गया. वार्डन और अन्य जिम्मेदारों के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने का घेराव किया है.

ये भी पढे़ं: MP News: मंत्रालय में फर्जी IPS की एंट्री से सनसनी, बैच नंबर के सवाल पर फंसा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Exit mobile version