Vistaar NEWS

Maihar News: महज इस वजह से विधायक और इंजीनियर के बीच तीखी बहस, MLA ने गिनाई अपनी डिग्री

maihar news

maihar news/ image source: vistaar news

Maihar News: मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, जिले के गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना के बाद पूर्व मंत्री एवं अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उनकी वहां मौजूद इंजीनियर से तीखी बहस की स्थिति बन गई और बातों-बातों में विधायक ने अपनी डिग्री भी गिना दी.

यह है पूरा मामला

दरअसल, गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना के बाद पूर्व मंत्री एवं अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान जल संसाधन विभाग के इंजीनियर से तालाब की स्थिति और रिसाव रोकने की कार्य योजना पूछने पर दोनों के बीच बहस की स्थिति बन गई.

मैं विदेश से PHD हूं-विधायक

नाराज विधायक ने इंजीनियर से कहा कि वे खुद इंजीनियर हैं और विदेश से पीएचडी कर चुके हैं. उन्होंने कहा “संभव है कि मैं आपसे अधिक जानता हूं, इसलिए बताइए कि तालाब को सुरक्षित रखने के लिए विभाग के पास क्या कार्ययोजना है”. बहस के दौरान विधायक ने संविधान की परिभाषा का भी उल्लेख किया.

घटनाक्रम का वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग विधायक के सवाल पूछने के अंदाज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गोविंदगढ़ तालाब की स्थिति को सामान्य बताया है और रिसाव वाले स्थान पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

Exit mobile version