चित्रकूट: सवाल पूछने पर भड़के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, ड्राइवर को जड़ा थप्पड़

चित्रकूट क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान उस वक्त एक अजीब स्थिति निर्मित हो गई, जब स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
Surendra Singh Gaharwar

विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार

चित्रकूट/अरुणेश सिंह: चित्रकूट क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान उस वक्त एक अजीब स्थिति निर्मित हो गई, जब स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दरअसल, शिविर समाप्त होने के बाद जब विधायक अपनी गाड़ी से निकलने लगे, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे जनसमस्याओं को लेकर सवाल पूछ लिया.

विधायक ने सवाल को किया अनसुना

विधायक ने पहले तो उस सवाल को पूरी तरह अनसुना कर दिया और अपने ड्राइवर को तुरंत गाड़ी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. ईसी दौरान ड्राइवर ने पीछे की तरफ इशारा करते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाने में थोड़ी देर कर दी ड्राइवर की इस मामूली सी देरी पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार अपना आपा खो बैठे और उन्होंने सरेराह अपने ही ड्राइवर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

मोबाइल में कैद हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मामले के तूल पकड़ने के बाद भी अभी तक विधायक और पीड़ित ड्राइवर, दोनों ने ही इस विषय पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.

ये भी पढे़ं- MP News: बालिग युवती को प्रेमी संग रहने की आजादी, हाई कोर्ट ने कहा- लिव-इन को शादी नहीं माना जाएगा

ज़रूर पढ़ें