Janardan Mishra Remark On Farmers: किसानों के उत्थान का दावा करने वाली मोहन सरकार के नेता के बोल, किसानों को लेकर ही बिगड़ गए हैं. जी हां, मध्यप्रदेश के रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित सुर्खियों में है. दरअसल, एक कार्यक्रम ने अपने भाषण के दौरान किसानों को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जोकि अब विवादों में आ चुका है. सांसद ने कहा कि, किसान सिर्फ 3 महीने ही मेहनत करता है. बाकि नौ महीने ताश, राजश्री और बोतल में बिताता है.
जनार्दन मिश्रा ने क्या कहा ?
दरअसल रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज में गोवर्धन पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. सांसद जी भाषण दे रहे थे, और बातों ही बातों में उन्होंने बड़ा बयान दे दिया. जनार्दन मिश्रा ने कहा कि, किसान केवल 3 महीने ही मेहनत करते हैं. बचे 9 महीने किसान ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी, जय भोले का सेवन कर बिताते हैं.
विधायक यहां नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मैं यह कहता हूं कि खेती में कुछ नहीं है. मऊगंज जिले में सांसद द्वारा दिया गया बयान अब सुर्खियों में आ गया है. अन्नदाता पर की गई टिप्पणी पर अब सवाल उठने लगे हैं. वहीं सांसद के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
किसानों ने जताई नाराजगी
सांसद के इस बयान से किसान भड़क गए हैं. सोशल मीडिया पर कमेंट किया जा रहा है कि खेती कोई 3 महीने का काम नहीं है. बीज बोने से लेकर फसल काटने तक, सिंचाई, कीटनाशक छिड़कने, मंडी में बेचने और कर्ज चुकाने तक 365 दिन लग जाते हैं. वहीं, कई लोगों ने कमेंट्स में सांसद को चुनौती भी दी कि एक दिन वे धूप में खेती का काम करके दिखाएं.
ऐसा नहीं है जब पहली बार सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हों. एक कार्यक्रम में जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा. वहीं, एक कार्यक्रम में सांसद ने लड़कियों के पीने पर भी बात कही थी.
