Vistaar NEWS

Rewa Floods: CM मोहन यादव ने रीवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

rewa cm mohan yadav visited flood-affected area

सीएम मोहन यादव

Rewa Floods: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार (23 अगस्त) को रीवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज रीवा की गुलाब नगर कॉलोनी में अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की. सीएम दिल्ली दौरे पर थे, यहां से सीधे रीवा पहुंचे थे.

‘नियमों के मुताबिक मिलेगा मुआवजा’

CM मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तेज बारिश हुई, उससे बनी परिस्थिति की समीक्षा की. कई जगह राहत कैंप चलाए गए. प्रशासन की तत्पर से काम किए गए थे. आज दो दिनों से बारिश बंद है. काफी लोग राहत कैंपों से जा चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिसका भी घर गिरा हो, पशु हानि, जन हानि या दूसरे तरह से कोई नुकसान हुआ है तो नियमानुसार सरकार उन्हें मुआवजा देगी.

आने वाले दिनों में सावधानी बरतने की बात कही. सीएम ने कहा कि 24 से 27 अगस्त तक एक और बारिश का चक्र आने वाला है. जो भी जिले इससे प्रभावित होने वाले हैं, वहां सावधानी बरतने और समीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: रीवा में 10 साल बाद प्रकृति का रौद्र रूप: 24 घंटे की भारी बारिश से डूबे 150 से ज्यादा गांव, राहत शिविरों में पहुंचे 2200 लोग

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे

मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे. शुक्ल रीवा विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव से हुई क्षति का मुआयना किया. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी, सभी व्यवस्थाओं को पुनः सुदृढ़ करने एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Exit mobile version