Vistaar NEWS

रीवा में गणेशोत्सव की धूम! बाजार में दिख रहीं ‘Gen-Z गणपति’ की प्रतिमा, इको फ्रेंडली मूर्ति बनीं लोगों की फेवरेट

rewa ganesh Utsav gen z idol craze eco friendly Ganpati

रीवा: गणेश उत्सव की धूम

Rewa Ganesh Utsav: गणेश उत्सव को लेकर रीवा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शहर के अलग-अलग इलाकों में भव्य पंडाल सजकर तैयार हो रहे हैं. वहीं, इस बार गणपति की प्रतिमाओं में भी अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल रही हैं. इको फ्रेंडली गणपति के साथ गोबर से बनी प्रतिमाएं और युवाओं को आकर्षित करने वाले ‘Gen-Z गणपति’ बाजार में खास चर्चा का विषय बने हुए हैं.

अलग-अलग थीम में बनाए जा रहे पंडाल

गणेश उत्सव की दस्तक के साथ ही रीवा शहर गणपति के रंग में रंगता नजर आ रहा है. जगह-जगह आकर्षक और भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. पंडालों को सजाने के लिए अलग-अलग थीम पर काम किया जा रहा है, तो वहीं गणपति की प्रतिमाओं को लेकर भी इस बार लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

इको फ्रेंडली प्रतिमा बनीं आकर्षण

इस बार बाजार में गणपति की प्रतिमाओं की एक अलग ही वैरायटी देखने को मिल रही है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली गणपति लोगों की पसंद बन रहे हैं. खास बात यह है कि गोबर से तैयार की गई गणेश प्रतिमाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

वहीं, युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजार में ‘Gen-Z गणपति’ भी दिखाई दे रहे हैं. आधुनिक लुक और आकर्षक डिजाइन वाली इन प्रतिमाओं की युवाओं के बीच अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. गणपति की पारंपरिक आस्था के साथ बदलते दौर और नई पीढ़ी की पसंद का यह मेल बाजार में साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Rewa: रोजगार के नाम पर नाबालिगों का सौदा! महाराष्ट्र के सतारा से रीवा के 10 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यू

कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं

रीवा में गणेश उत्सव की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच रही हैं. एक तरफ भव्य पंडाल लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ गणपति की प्रतिमाओं में भी इस बार कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. गोबर से बने इको फ्रेंडली गणपति से लेकर Gen-Z स्टाइल की प्रतिमाएं बाजार में अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

Exit mobile version