Vistaar NEWS

Rewa Airport New Flight: MP को बड़ी सौगात! इस दिन से रीवा से कोलकाता और भोपाल की उड़ान

rewa airport news

rewa airport news/ image source: RewaAirport20 x handle

Rewa Airport New Flight Service:रीवा के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब रीवा से सीधे कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से कर इस नई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. यह नई 72 सीटर विमान सेवाएं 9 अगस्त से शुरू होंगी.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने क्या कहा ?

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हवाई संपर्क लगातार बढ़ रहा है. रीवा एयरपोर्ट अब विंध्य क्षेत्र की प्रगति का नया द्वार बन गया है. विंध्य के विकास को मिलेगी नई उड़ान. रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होंगी. इससे उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे.

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट कभी सिर्फ एक छोटी हवाई पट्टी थी. आज प्रधानमंत्री मोदी की उड़ान योजना के कारण यह एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बन चुका है. बहुत कम समय में रीवा एयरपोर्ट ने बड़ी सफलता हासिल की है. पहले से दिल्ली और रायपुर से हवाई संपर्क शुरू होने के बाद क्षेत्र को काफी फायदा हुआ है. अब बढ़ती जरूरतों को देखते हुए 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता और भोपाल की सौगात मिल रही है. ये नई सेवाएं विंध्य को देश के पूर्वी हिस्से और अन्य बड़े शहरों से सीधे जोड़ेंगी.

ये भी पढ़ें:E20 Protest Live: पीएम हाउस तक AAP के मार्च को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे केजरीवाल

Exit mobile version