Vistaar NEWS

रीवा में PCC सड़क का बंटवारा! दबंगों ने कब्जा कर 500 परिवारों का रोका रास्ता

Rewa Road Controversy

रीवा में पीसीसी सड़क पर अतिक्रमण का मामला

Illegal Road Encroachment Case: रीवा में इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क को दो भागों में बाटते हुए देखा जा रहा है. यह वीडियो रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरहट का बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सड़क पर बाड़ और तार लगाकर कब्जा कर लिया है. जिसकी वजह से करीब 500 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. दो पहिया-चार पहिया की बात तो छोड़िए. पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, गांव से निकलने का एक मात्र यही रास्ता था, जिसे तार लगाकर बंद कर दिया गया.

दबंगों ने तार-बाड़ी लगाकर किया कब्जा

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़कों पर बाड़ और तार गांव के सुग्रीव लोहार ने लगाया है. जिसकी वजह से सड़क की चौड़ाई और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो गई. जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों के समझाने के बाद भी दबंग ने कब्जा नहीं छोड़ा. तब गांव वालों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ेंः रीवा में बीच सड़क मां-बेटी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम-प्रसंग के चक्कर में युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार

प्रशासन से मदद की गुहार

प्रशासन से ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए कहा, रास्ता बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई, किसानों को खेत पहुंचने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो रही है. इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है.

Exit mobile version