Vistaar NEWS

रीवा में पकड़ाया 3 करोड़ का गांजा, मक्के-नारियल की बोरियों में छिपाकर उड़ीसा से लाए, 2 तस्कर गिरफ्तार

Rewa Police Ganja Seizure

रीवा पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेप

Odisha Drug Trafficking Bust: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. रीवा जिले की मनगवां पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए करीब 3 करोड़ रुपए के गांजे की खेप को बरामद किया है. यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी डॉ. गौरव राजपूत द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत की गई है.

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक में मक्के की बोरियों के बीच में छिपाकर गांजा लाया जा रहा है. पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और गांजा से लोड ट्रक समेत दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मक्के और नारियल की बोरियों में गांजा भरा था, लेकिन पुलिस की तत्परता के सामने उनकी एक नहीं चली.

कार्रवाई में कौन-कौन रहा शामिल

रीवा पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देशन पर यह कार्रवाई हुई है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, मनगवां एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, सीएसपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ा है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाईवे पर टीम के साथ ट्रक को रोका और चालक से पूछताछ की. इस दौरान जब ट्रक के अंदर घुसकर देखा, तो पाया कि भारी मात्रा में गांजा की खेप लोड है. इस कार्रवाई में हेडक्वार्टर डीएसपी हिमाली पाठक, समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला सहित कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही.

ये भी पढ़ेंः रीवा में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता वीडियो आया सामने! पढ़ने के बजाय झाड़ू लगाती नजर आई छात्रा

पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. आरोपियों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने गांजे की खेप कहां से लाई और कहां पहुंचाने के लिए जा रहे थे. इसके साथ ही पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

Exit mobile version