Chitrakoot News: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम सड़कों का हाल बेहद खराब है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. चित्रकूट विधानसभा मे भी लोग लगातार खराब सड़कों की शिकायतें कर रहे हैं इसी को लेकर अब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार मंगलवार को सीधे PWD कार्यालय पहुंच गए. यहां उन्होंने विभाग के मुख्य अभियंता पंकज खड़ारे के सामने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की.
विधायक का कहना है कि क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं के लिए पिछले चार साल में करीब 1100 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली. लेकिन, इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद जमीन पर तस्वीर संतोषजनक नहीं है.
विधायक ने आरोप लगाया कि कई सड़कें बनने के कुछ ही समय बाद खराब हो गई हैं. कई जगहों पर अब तक उनका सुधार भी नहीं किया गया है. कुछ मामलों में तो काम पूरा होने का रिकॉर्ड तैयार कर दिया गया, जबकि मौके पर स्थिति अलग नजर आती है.
अधिकारियों से नाराज हुए विधायक
बैठक के दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने अधिकारियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए. उन्होंने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि जिस रफ्तार से काम हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि सड़कें उनके मौजूदा कार्यकाल में पूरी होने के बजाय पांच साल बीतने या उनके न रहने के बाद ही बन पाएंगी.
दूसरे अधिकारी को दिया गया जिम्मा
मामला यहीं नहीं रुका. विधायक ने मझगवां में PWD के प्रभारी SDO अश्वनी निगम की कार्यशैली पर भी आपत्ति दर्ज कराई. विधायक की शिकायतों और विरोध के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अश्वनी निगम को प्रभारी पद से हटा दिया. उनकी जगह पर एक अन्य सहायक इंजीनियर को मझगवां का जिम्मा दिया गया.
मुख्य अभियंता ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए मामलों की जांच कराई जाएगी. विभाग की ओर से समस्याओं का
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब नजर इस बात पर है कि चित्रकूट क्षेत्र की जिन सड़कों को लेकर सवाल उठे हैं, उनकी जांच में क्या सामने आता है और खराब सड़कों को लेकर विभाग आगे क्या कदम उठाता है.
ये भी पढ़ें:कैश कांड में आज खुलेगा राज! संसद में पेश होगी जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच रिपोर्ट
