सतना में कोई रिश्ता क्यों नहीं करना चाहता? MLA सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया

Satna Marriage Controversy: सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बुधवार को नगर निगम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सतना में आम आदमी त्राहि-त्राहि है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सतना में लोग रिश्ता नहीं करना चाहते हैं.
MLA Siddharth Kushwaha Statement

MLA सिद्धार्थ कुशवाहा (File Photo)

MLA Siddharth Kushwaha Statement: सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा कि सतना में लोग रिश्ता नहीं करना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने सतना नगर निगम की बदहाली हालत को लेकर सवाल उठाए और कहा कि वे सक्षम हैं लेकिन स्वतंत्र नहीं हैं. पढ़ें सतना विधायक ने ऐसा क्यों कहा कि सतना में लोग रिश्ता नहीं करना चाहते हैं?

क्या बोले सतना विधायक?

सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बुधवार को नगर निगम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सतना में आम आदमी त्राहि-त्राहि है. कचरा नहीं उठाया जा रहा है. नाली की सफाई नहीं कर पा रहे हैं. साफ पानी नहीं दे पा रहे हैं. इसकी कहीं चर्चा नहीं है. नगर निगम की हालत से सतना में लोग रिश्ता नहीं करना चाहते हैं.

नगर निगम सक्षम है स्वतंत्र नहीं

सतना की गंदगी सड़न में बदल गई है. इसकी बदबू अब दूर तक जाने लगी है. उस बदबू को खत्म करने के लिए हम सब वचनबद्ध हैं. नगर निगम सक्षम है लेकिन स्वतंत्र नहीं है. उसको भी जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ेंः जेल में बंद महिला कैदी बनेंगी ब्यूटीशियन… सलाखों के पीछे पूरा हुआ सपना, मिली प्रोपर ट्रेनिंग

सतना में रिश्ता क्यों नही कर रहे लोग

सतना विधायक ने सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट को लेकर सवाल उठाए हैं. पहले उन्होंने नगर निगम परिषद की बैठक में इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई. फिर इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि यहां की बदलाही हालत को देखते हुए सतना में कोई भी रिश्ता नहीं करना चाहता है. सिद्धार्थ कुशवाहा के बयान के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है.

सिद्धार्थ कुशवाहा सतना विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. इन्होंने पांच बार के सांसद गणेश सिंह को विधानसभा चुनाव में हराया था. सिद्धार्थ सतना की राजनीति में काफी एक्टिव हैं और हर मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं.

ज़रूर पढ़ें