Vistaar NEWS

सतना में दर्दनाक हादसा! शस्त्र पूजा के बाद अलमारी में बंदूक रखने गई महिला के पेट में लगी गोली

satna incident Woman injured after a gun goes off while being placed in a cupboard

सतना: शस्त्र पूजा के बाद अलमारी में बंदूक रखने के दौरान महिला को लगी गोली

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में बुधवार (21 अक्टूबर) शाम लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने पर सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी घायल हो गईं. गोली दीपमाला सिंह (50) के पेट में लगी. परिजन और किराएदार उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रीवा रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

पारिवारिक लोगों के मुताबिक, मंगलवार (20 अक्टूबर) को घर में शस्त्र पूजा की गई थी. बुधवार शाम दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं. इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली उनके पेट में जा लगी. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. पति देवेंद्र प्रताप सिंह और किराएदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. किरायेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि चीख और रोने की आवाज सुनकर वे लोग कमरे में पहुंचे तो दीपमाला घबराई हुई थी, उनके पेट में गोली लगी थी.

रीवा में पदस्थ हैं सहायक आबकारी अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र प्रताप सिंह रीवा में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं और अवकाश पर सतना आए हुए थे. घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. उस समय घायल महिला को परिजन अस्पताल ले जा चुके थे.

पुलिस ने मकान का ताला खुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. कमरे में लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक मिली, जबकि किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे कांच बिखरे हुए थे. पुलिस को मौके पर खून के निशान और कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: Rewa: DIG के गनमैन के घर 40 लाख की चोरी, परिवार के सामने चोर ने खाई पूड़ी-सब्जी फिर किया हाथ साफ

पुलिस ने शुरू की जांच

टीआई प्रीति विश्वकर्मा ने कमरे और किचन की बारीकी से जांच की. मकान में रहने वाले किराएदारों से भी पूछताछ की गई. पुलिस ने फिलहाल मकान में ताला लगवाकर चाबी अपने पास रख ली है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.

Exit mobile version