Vistaar NEWS

सतना में अवैध तरीके से रेत खनन का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

satna majhgawan Illegal sand mining tractor trolley seized

सतना: अवैध रेत खनन के मामले में आरोपी पर मामला दर्ज

Satna News: सतना जिले के चित्रकूट उपवनमण्डल क्षेत्र के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट पीपरीटोला में वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है. वाहन चालक अर्जुन प्रजापति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है. कक्ष क्रमांक 870 में जंगल के अंदर लाइट दिखाई देने पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर बिना चालक के रेत से लदी ट्रॉली पकड़ी थी.

घरेलू काम के लिए निकाल रहा था रेत

पूछताछ करने पर घरेलू कार्य के लिए अवैध उत्खनन करना स्वीकार करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध निकासी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. इन पूरी कार्रवाई में मझगवां वन परिक्षेत्र के रेंजर रंजन सिंह परिहार के नेतृत्व में बीटगार्ड गोविंद यादव एवं वन विभाग की टीम द्वारा की गई है.

पहले भी होता रहा अवैध खनन

मझगवां ब्लॉक से पहले भी कई बार अवैध खनन का मामला सामने आता रहा है. तराई क्षेत्र में राजस्व और निजी भूमियों से सीमेंट ग्रेड लेटेराइट और बॉक्साइड अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर खनन होता रहा है. इससे ना सिर्फ सरकार को राजस्व आय का नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही पर्यावरणीय नुकसान भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें: मऊगंज में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, थाने के सामने तलघर में मिला शव

माइनिंग बनी विवाद की जड़

इसी साल जून के महीने में तराई क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई थी. 11 आरोपियों के खिलाफ 13 जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे. पांच दिनों में चार अलग-अलग मारपीट और विवाद के मामले सामने आए थे.

Exit mobile version