Vistaar NEWS

सतना में बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे 2 बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Satna Fire

सतना में बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग

इनपुटः प्रशांत सिंह परिहार

Satna Fire Rescue: सतना के कामता टोला में शुक्रवार को मकान की तीसरी मंजिल में आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, जब बिल्डिंग में आग लगी. उस दौरान दो बच्चे चौथी ही मंजिल में फंसे रहे. हालांकि, गनीमत रही कि बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

यह मामला सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता टोला के वार्ड नंबर 38 का है. जहां शुक्रवार को रामनरेश गुप्ता के मकान की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. आग लगने के समय दो बच्चे चौथी मंजिल में फंस गए थे, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

आग के दौरान बनी भगदड़ की स्थिति

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है. लेकिन आग की वजह से धुएं का गुबार ऐसे उठा कि आसपास भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई. फिलहाल, हालात सामान्य हैं.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा हुए गिरफ्तार, रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत पर कर रहे थे प्रदर्शन

घटनास्थल पर पहुंचे SDM

फिलहाल, सूचना पाते ही मौके पर एसडीएम राहुल सिलड़िया समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. एसडीएम ने बताया कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

पुलिस भी जांच में जुटी

पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इसके साथ ही बिल्डिंग के अंदर की तलाशी ली जा रही है कि कहीं-कोई फंसा तो नहीं रहा. फिलहाल, दो बच्चों के अंदर फंसे होने की खबर थी, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था.

Exit mobile version