Vistaar NEWS

Sagar: 4 CMO समेत 5 को कारण बताओ नोटिस, जनगणना में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

Sagar Collector

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल

Sagar: मध्य प्रदेश में इन दिनों जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है. जनगणना के पहले चरण में मकान गणना का कार्य किया जाना है. इसी बीच सागर में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने कार्य की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पाया कि कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए जनगणना के तहत मकान गणना कार्य में प्रगति नहीं लाने पर पांच जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए.

जनगणना अधिकारियों को दिए निर्देश

इतना ही नहीं उन्होंने दो दिन के भीतर कार्य में प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई के निर्देश भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर 10 मई तक 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करें, इनता ही नहीं 15 मई तक 75 और 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करें. सागर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए पवन कुमार शर्मा मुख्य नगर परिषद व जनगणना चार्ज अधिकारी शाहपुर, आकाश जैन जनगणना चार्ज अधिकारी राहतगढ़, प्रेमनारायण सिंह तहसीलदार व जनगणना चार्ज अधिकारी जैसीनगर, अनिल कुशवाहा तहसीलदार व जनगणना चार्ज अधिकारी बांदरी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं.

लापरवाही बरतने वालों पर की कार्रवाई

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए हैं कि जनगणना महा अभियान के तहत मकान गणना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है. इस कार्य को गंभीरता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा करे. मकान गणना का कार्य नहीं करने वाले या प्रगति नहीं लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: एनीमिया नियंत्रण में एमपी नम्बर 1 राज्य, डिप्टी CM बोले- स्वस्थ्य नागरिक ही विकसित मध्य प्रदेश की नींव

Exit mobile version