Vistaar NEWS

जन विश्वास शिविर में एसडीएम को लगी फटकार, जाने क्यों बिगड़े मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

Narayan Kushwaha

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर’ के दौरान प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जमीन विवाद के एक मामले में लापरवाही बरतने पर एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. ये जनविश्वास कार्यक्रम जिले की ओरछा तहसील के ग्राम मंचायत राम नगर में आयोजित किया गया था. इस दौरान प्रभारी मंत्री नारायन सिंह कुशवाह और अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे.

आवेदन देने पहुंचा बुजुर्ग व्यक्ति

इस कैंप में कलेक्टर एसपी के साथ सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे और सभी विभागों को स्टोर लगाए गए थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति मंत्री जी को आवेदन देने के लिए पहुंच रहा था तो वहां पर सुरक्षा में पुलिस खड़ी थी वह रोक रही थी. इस दौरान मंत्री ने ये सब नोटिस किया और बुजुर्ग को बुलाया. प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बुजुर्ग की समस्या सुनी और सुनते ही नाराज हो गई.

एसडीएम को लगाई फटकार

उन्होंने तुरंत एसडीएम को बुलाया और फटकार लगाई उन्होने कहा कि इस तरह गरीबों के काम आप कैसे रोक सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि कान खोलकर सुन ले सभी की कोई भी गरीब हितग्राही है उसकी समस्या का निदान आपको करना ही होगा. यह मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार है. उन्होंने अधिकारियों की व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर से कहा इस तरह नहीं चलेगा.

क्या थी बुजुर्ग की शिकायत

बुजुर्ग की शिकातय थी कि उसकी जमीन का सीमांकन (demarcation) नहीं होने के कारण वह अपना घर नहीं बना पा रहा है. इस बीच, किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से मकान खड़ा कर लिया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर तुरंत जमीन का सीमांकन कराया जाए और पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाया जाए.

ये भी पढे़ंं- Gwalior मंदिर हादसे में 16वीं मौत, 52 घंटे बाद जिंदगी की जंग हारे मोतीराम

Exit mobile version