Vistaar NEWS

Sagar: मोबाइल न मिलने पर 9वीं की छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

sagar

सागर

Sagar: मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां के खुरई देहात थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका ने महज इस वजह से जहर खा लिया क्योंकि उसकी मां ने उसे फोन चलाने से रोका. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने छात्रा को सागर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी. औ फोन से एडिक्टेड थी. एक दिन उसकी मां ने उसे फोन चलाने से रोका और डांट लगाई. मोबाइल न मिलने पर छात्रा नाराज हो गई. कुछ देर बाद छात्रा ने परिवार के साथ खाना भी खाया. इसके बाद अचानक घर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

परिजन ले गए अस्पताल

छात्रा की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया. सागर में डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज किया. पर इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पूरे परिवार में शोक की लहर है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्रा की मौत जहरील पदार्थ खाने की वजह से हुई है.

‘इकरा हसन तैयार हों तो हिंदू लड़के से शादी…’, कैराना सांसद को लेकर BJP विधायक का बड़ा बयान

Exit mobile version