Sagar Liquor Case: सागर जिले की बंडा विधानसभा में जहरीली शराब के कराण 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोगों का इलाज बंदेलखंड मेडिकल कॉलेज(सागर) में जारी है. इस हादसे के बाद पुलिस भी लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं. अब तक पुलिस ने 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. इनमें बरेठी के लाइसेंसी मनीष लोधी, आशीष साहू और यशवंत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
सस्ते में बेच रहे थे शराब
जानकारी के मुताबिक, इन्हीं लाइसेंसी ठेकेदारों ने शराब का नया फॉर्मूला तैयार कर सस्ते दामों पर लोगों को शराब बेची थी. जिस शराब को पीने से एक के बाद एक 11 लोग मौत की नींद सो गए और कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की बीच झूल रहे हैं, वह मात्र 70 रुपये क्वार्टर बिक रही थी. पुलिस ने खुलासा किया है कि शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की वजह से लोगों की मौत हुई है. बता दें कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी है कि 4 लोग गंभीर स्थिति में हैं, जिनका इलाज सागर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है. विपक्ष ने सागर में हुई 11 लोगों की मौत पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. घटनास्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार इस घटना में हुई मौतों के आंकड़ों का छुपा रही है. सिंघार ने मुख्यमंत्री से मृतक परिवारों को 25-25 लाख
ये भी पढ़ें: Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब का दंश! पिता की मौत, दोनों बेटे हॉस्पिटल में भर्ती
