Vistaar NEWS

जहरीली शराब कांड से पुराना है SP अनुराग सुजानिया का नाता? पहले मुरैना में 24 मौतें अब सागर में भी हो गया कांड

sagar shrab kand

एसपी अनुराग सुजान‍िया

SP Anurag Sujania: मध्य प्रदेश के सागर में 6 सितंबर को जहरीली शराब ने ऐसा तांडव मचाया कि 12 लोगों की मौत हो गई. 30 से ज्यादा लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.  सागर जिले के बंडा के कुछ इलाकों में जहरीली शराब की सप्लाई का मामला सामने आया है, जिसको पीने के बाद लोगों की मौत हुई है. हालांकि अब तक यह तय नहीं हो पाया कि आखिर यह शराब कहां से आई थी?  इस पूरे मामले के बाद एक बार फ‍िर सागर एसपी अनुराग सुजानिया की चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए क्योंकि जब वह मुरैना में थे. उस समय वहां भी एक शराब कांड हुआ था, जिसमें 24 लोग मारे गए थे.

सागर आए हुए अभी एसपी अनुराग सुजानिया को ज्यादा समय नहीं हुआ है. 6 महीने का समय भी पूरा नहीं हुआ कि यहां भी एक शराब कांड हो गया है. जिसने 12 घरों के चिरागों को बुझा दिया है.

मुरैना शराब कांड में हटाए जा चुके हैं सुजानिया

सागर पहुंचते ही इस तरह के कांड ने एसपी सुजानिया की कार्यशैली पर सवाल उठा द‍िए हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि इनके कार्यकाल में ही मुरैना भी इस तरह का हादसा हुआ था. अब यहां भी हो गया.  तो कहीं एसपी ही तो इस तरह के शराब माफियाओं को संरक्षण तो नहीं दे रहे हैं?  

मुरैना हादसे के समय हुई जांच में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री के आरोप लगे थे. यही वजह है कि इसके बाद अनुराग सुजानिया को एसपी पद से हटा दिया गया था. अब सागर में हुए इस कांड के बाद भी गुस्साए परिजन एसपी को हटाने की मांग कर रहे हैं.

क्‍या एसपी अनुराग को हटाएगी सरकार?

सरकार ने बंडा शराब कांड मामले में अब तक कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है. शराब दुकानें अभी भी बंद हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार क्‍या एक बार फ‍िर एसपी सुजानिया को इस शराब कांड मामले में दोषी ठहराते हुए कोई कार्रवाई करती है या नहीं. आरोप है कि पुलिस के पास इनपुट थे, इसके बावजूद जहरीली शराब की सप्लाई होते रही, इसके साथ ही शराब माफियाओं को रोकने के लिए भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

शराबकांड पर क्‍या बोले एसपी?

शराब कांड पर एसपी अनुराग सुजानिया का बयान भी सामने आया था. उन्‍होंने कहा कि पीड़ितों के अनुसार गांव के लोग ही शराब की सप्लाई कर रहे थे. ललितपुर गैंग से लिंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं.

ड‍िप्‍टी सीएम जगदीश देवड़ा ने क्या कहा

परिजनों की मांग और विपक्ष के आरोपों के बाद ड‍िप्‍टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान भी सामने आया है. उन्‍होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा आरोपी हो उसे छोड़ नहीं जाएगा. जो दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी. मामले की बारीकी से जांच चल रही है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.जहरीली शराब पर प्रदेशभर में कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को लाशों पर राजनीति नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड: भोपाल रेफर करने से भी नहीं बची जान, पिता के बाद बड़े बेटे ने तोड़ा दम, छोटे की तबीयत नाजुक

Exit mobile version