Vistaar NEWS

न नौकरी, न सड़क और न राशन…युवक ने कलेक्टर से मांगी दुल्हन, बोला-बस मेरी शादी करवा दो

Tikamgarh news

शादी की फरयाद लेकर पहुंचा युवक

आमतौर पर जब लोग जनसुनवाई या प्रशासन द्वारा आयोजिन चौपालों में जाते हैं तो उनकी अर्जी जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद या सामाजिक मुद्दे से जुड़ी होती है. लेकिन हाल में टीकमगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमे एक युवक अपनी शादी के फरयाद लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर सामने पहुंच गया. युवक का कहना है कि बस मेरी शादी करा दो. हर बार गांववालों की वजह से मेरी शादी टूट जाती है.

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन

टीकमगढ़ के कुण्डेश्वर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित चौपाल में एक ऐसी फरियाद सामने आई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां 22 वर्षीय युवक शिवम राय अपनी शादी कराने की मांग लेकर सीधे कलेक्टर के पास पहुंच गया.

दरअसल, कुण्डेश्वर निवासी शिवम राय ने कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को आवेदन सौंपकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है. युवक का कहना है कि उसकी शादी के लिए लड़की वाले तो आते हैं, लेकिन घर तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट जाते हैं.

शिवम ने लगाया आरोप

शिवम का आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के कुछ लोग लड़की वालों को उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें बताकर बरगला देते हैं, जिसके चलते लड़की वाले बिना घर पहुंचे ही लौट जाते हैं. युवक के मुताबिक, इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है.

अब सवाल यह है कि शादी कराने की मांग से जुड़े इस आवेदन पर प्रशासन क्या कदम उठाएगा? युवक की समस्या का समाधान कैसे होगा? फिलहाल, इस अनोखी फरियाद पर प्रशासन के सामने भी असमंजस की स्थिति नजर आई. कुण्डेश्वर से सामने आया यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढे़ंं- Gwalior मंदिर हादसे में 16वीं मौत, 52 घंटे बाद जिंदगी की जंग हारे मोतीराम

Exit mobile version