Vistaar NEWS

51% से कम जनादेश मिला तो दे देंगे इस्तीफा…’, एमपी के रईस विधायक का बड़ा ऐलान

sanjay pathak MLA

संजय पाठक विधायक

MP News: एमपी के एक विधायक अपनी सीट से इस्तीफा देने और लोगों का भरोसा एक बार फिर जीतने का दावा कर रहे हैं. ये कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हैं. 5 साल का इनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है. लेकिन इससे पहले ही इन्हें एक बार फिर जनता का विश्वास जीतना है. और इसी लिए जनाब एक बार फिर चुनाव कराने की फिराक में हैं..और ये ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं.

इस दौरान 4 दिन वोटिंग हुई थी. चुनाव आयोग की तर्ज पर मतगणना के लिए 66 टेबल में 215 लोग लगे रहे. विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 33 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 37 हजार 55 वोट डाले गए. जिसमें से 1 लाख 1 हजार लोगों ने विधायक के पक्ष में वोट किय़ा था.

जनादेश नहीं मिला तो इस्तीफा…

जनता का विश्वास जीतने के बाद विधायक जी चुनाव मैदान में उतरे थे. इस बार चुनाव में उन्हें 99 हजार वोट मिले. यानि दोनों चुनावों में केवल डेढ़ हजार वोटों का ही अंतर था और अब एक बार फिर ऐसा करना चाहते हैं. इस बार उनका टारगेट 51 % वोट का है..संजय सत्येंद्र पाठक चुनाव करवा भी सकते हैं क्योंकि उनके पास फंड्स की कोई दिक्कत नहीं है. संजय पाठक मध्यप्रदेश के सबसे रईस विधायकों में से एक हैं. इनकी कुल संपत्ति 242 करोड़ रुपये है. खुद का प्राइवेट जेट है. कई आयरन और मार्बल खदानों के ये मालिक हैं.

ये भी पढ़ें-रायसेन में 11 अप्रैल से शुरू होगा कृषि महोत्सव का आयोजन, शिवराज सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

वे जनता का विश्वास हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं. यही वजह है कि बीजेपी विधायक बार-बार जनता से आश्वासन मांगते हैं. अब जब संजय पाठक का बयान आया तो सियासी पारा हाई हो गया. अब जबकि संजय सत्येंद्र पाठक एक बार फिर जनता के दरबार में अपना हिसाब-किताब पेश करने जा रहे हैं, देखना होगा कि इन्हें इस चुनाव में 51 प्रतिशत वोट मिलते हैं या उन्हें अपनी ही सीट से हाथ धोना पड़ता है.

Exit mobile version