Vistaar NEWS

Satna Murder News: सतना में 11 साल के मासूम की निर्मम हत्या! नीले ड्रम में छिपाया शव, आरोपी का बच्चे के पिता था विवाद

satna-child-murder-news

सतना: 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने शव को नीले ड्रम में छिपाया

Satna Child Murder News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने बच्चे का गला रेतने के बाद नीले ड्रम में शव छिपा दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.

बच्चे की मां ने पुलिस से शिकायत की

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान 5वीं कक्षा के छात्र शिवराज रजक के रूप में हुई है. एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार शिवराज की मां सोमवार (20 अप्रैल) दोपहर को काम से घर लौटीं तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ है. इसके बाद उन्होंने आसपास बेटे को खोजने की कोशिश की. उन्हें अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस से इस बारे में शिकायत की.

नीले ड्रम में मिला शव

इस बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजे का ताला तोड़ा तो देखा कि फर्श पर खून बिखरा हुआ था. दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े हुए थे. बिस्तर पर तकिया का खून से सना हुआ था. आरोपी ने निर्ममता से वारदात को अंजाम देने के बाद बच्चे के शव को नीले ड्रम में रख दिया.

बच्चे के पिता से विवाद था

प्रारंभिक जांच में पड़ोस में आयरन करने की दुकान चलाने वाले मथुरा रजक का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का मृतक बच्चे के पिता रमेश रजक से किसी बात को लेकर विवाद था. बदला लेने के लिए आरोपी ने हंसिया से आरोपी की हंसिया से हत्या कर दी.

घर में बच्चा अकेला था

आरोपी ने जिस समय हत्या को अंजाम दिया, उस समय शिवराज घर पर अकेला था. बहन कॉलेज, भाई और मां काम के सिलसिले में बाहर गए थे. पिता महाराष्ट्र नासिक में मजदूरी का काम करते हैं. घर में किसी बड़े सदस्य के ना होने का फायदा उठाते हुए, आरोपी ने हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: Indore Mumbai Special Train: रेलवे ने गर्मी में दी यात्रियों को बड़ी सौगात, इंदौर-मुंबई के बीच चलेगी AC स्‍पेशल ट्रेन, 65 प्रतिशत सीटें बुक

पुलिस की 3 टीम कर तलाशी कर रहीं

वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मथुरा रजक फरार है. उसने दुकान भी बंद कर दी है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. एडिशनल एसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस की तीन अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं.

Exit mobile version