Vistaar NEWS

Satna News: ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होना पड़ा महंगा, बैलेंस बिगड़ने से गिरा युवक, दोनों पैर कटे

Train accident Satna

घायल युवक तालीम

Satna News: सतना जिले के शहरी क्षेत्र स्थित सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाटी गांव के पास एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है. चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक ने अपने दोनों पैर गंवा दिए. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

क्या है पूरा मामला?

जीआरपी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोरखपुर एक्सप्रेस से गिरने के कारण हुआ. बताया गया कि युवक ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर कट गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने मदद की

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घायल व्यक्ति कहां का रहने वाला है?

घायल युवक की पहचान तालीम के रूप में हुई है. वह बिहार का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वह बिहार से अहमदाबाद जाने के लिए यात्रा कर रहा था. फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़ें-MP News: रीवा में सरकारी विभाग नहीं कर रहे बिजली बिल का भुगतान, कार्यपालन यंत्री ने नोटिस देकर कहा- कनेक्शन काट दिया जाएगा

जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर संतुलन बिगड़ने से गिरने की बात सामने आई है.

Exit mobile version