Vistaar NEWS

शाजापुर में बारातियों से भरी बस में लगी आग, लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, 50 से ज्यादा थे सवार

shajapur bus fire

शाजापुर: चलती बस में लगी आग

Shajapur Bus Fire: मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक हादसा टल गया. बारातियों से भरी चलती बस में आग लग गई. लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचा ली. बस इंदौर से गुना जिले के शडोरा जा रही थी.

बस में 50 ज्यादा लोग सवार थे

जानकारी के मुताबिक मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को बारातियों से भरी बस इंदौर से गुना जिले के शडोरा जा रही थी. इस दौरान बस से अचानक धुआं निकलने लगा. इसके बाद देखते-देखते बस में आग लग गई और भीषण रूप धारण कर लिया. गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. शाजापुर और मक्सी से फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

घटना के बारे में सूचना मिलते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, SDM मनीषा वास्कले और तहसीलदार सुनील पाटिल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. इसके साथ ही जिला कलेक्टर ऋजु बाफना ने मौके का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन सभी बस सवारों को दूसरी बस के जरिए उन्हें एक ढाबे तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: ‘दिव्यांग बच्चों से भेदभाव बर्दाश्त नहीं’, स्कूल से निकाले जाने पर हाई कोर्ट ने रोक लगाते हुए की तल्ख टिप्पणी

हाईवे पर लगा लंबा जाम

इस घटना की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया. क्रेन के जरिए बस को अलग किया गया फिर से आवाजाही फिर से शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक बस में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. घटना के बाद से ही ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं.

Exit mobile version