Vistaar NEWS

MP News: भोपाल में शंशाक बनकर शादाब ने युवती से बनाए संबंध, मामला सामने आते ही मचा बवाल, केस दर्ज

Shashank Physically Exploits Young Woman while he is shadab case Registered

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपना नाम बदलकर युवती को धोखा दिया. शादी के नाम शारीरिक शोषण किया. सच्चाई सामने आने पर बवाल मच गया. पीड़िता ने शहर के अशोका गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती बैतूल की रहने वाली है, जो अशोका गार्डन इलाके में कमरा किराये पर लेकर प्राइवेट नौकरी करती है. उसकी सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती हुई. जिसने अपना नाम शंशाक बताया था. दोनों के बीच पिछले साल यानी 2025 से बातचीत जारी थी.

युवती का किया शारीरिक शोषण

युवती और युवक के बीच बात बढ़ती गई. इसी बीच युवक ने झांसा देकर युवती तो ग्वालियर बुला लिया. यहां आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती की. इसके बाद उसने शादी करने का झूठा वादा किया. इसे वादा के सहारे वह पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा. जब युवती ने युवक पर शादी करने के लिए जोर दिया तो टालमटोल करने लगा.

ये भी पढ़ें: Bhopal: पेट्रोल-डीजल तो ठीक, LPG सिलेंडर को लेकर ‘पैनिक’, दो दिन में ही 28 से 30 हजार तक बुकिंग

शशांक बनकर दिया धोखा

युवती को इसी दौरान मालूम चला कि वह शशांक नहीं शादाब है. जब सच्चाई सामने आ गई तो वह पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा. इससे परेशान होकर युवती ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया. इसके बाद केस डायरी को ग्वालियर भेज दिया गया, क्योंकि घटना वहां घटित हो रही है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Exit mobile version